फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   bcci announced indian women cricket team against south africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

Thu, 11 Jan 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
bcci announced indian women cricket team against south africa
मिताली राज

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच यह वनडे सीरीज 5 से 10 फरवरी के बीच खेली जाएगी। हालांकि इससे पहले 2 फरवरी को दोनों टीमों के बीच एक अभ्यास मैच भी खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस दौरे पर रवाना होने वाली महिला खिलाड़ियों के नाम की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन


टीम इंडिया और द. अफ्रीका के बीच पहला और दूसरा वनडे क्रमश: 5 और 7 फरवरी को किंबर्ले में खेला जाएगा। इसके अलावा तीसरा व अंतिम मुकाबाल 10 फरवरी को पॉचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। बताते चलें कि इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 मुकाबले भी खेले जाने हैं। हालांकि इस टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ेः- 11 साल बाद टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी दो टी-20 मैचों की सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज की कमान कप्तान मिताली राज संभालेंगी। वहीं, हरमनप्रीत कौर उपकप्तान की भूमिका में रहेंगी। टीम स्क्वैड में दो विकेटकीपर सुषमा वर्मा और तान्या भाटिया को भी जगह दी गई है। इसके अलावा एकता बिष्ट, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, पूनम रावत, राजेश्वरी गायकवाड़, जेमिमा रोड्रगेस, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मोना मोशरम, पूजा वस्त्राकार और वेदा कृष्णमूर्ति जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed