फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batsman Aiden Markram says IPL will help in better handling of pressure situations in the upcoming T20 World Cup

बल्लेबाज एडेन मार्कराम बोले : आईपीएल से आगामी टी20 विश्व कप में दबाव की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मिलेगी मदद 

Wed, 13 Oct 2021 06:44 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आबुधाबी Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 13 Oct 2021 06:44 AM IST
सार

बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने पंजाब किंग्स के लिए इस लीग में छह पारियां खेली जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन का रहा। उन्हें उम्मीद है कि विश्व कप में इस अनुभव से फायदा होगा। मार्कराम ने कहा, ‘यह शानदार अनुभव था। यह क्रिकेट के उच्च स्तर पर परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने और कुछ सीखने के मामले में अच्छा रहा।’

विज्ञापन
Batsman Aiden Markram says IPL will help in better handling of pressure situations in the upcoming T20 World Cup
एडेन मार्करम - फोटो : BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम का मानना है कि आईपीएल में भाग लेने से उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में दबाव की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। मार्कराम ने पंजाब किंग्स के लिए इस लीग में छह पारियां खेली जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 42 रन का रहा।

विज्ञापन


वह दक्षिण अफ्रीका के लिए आम तौर पर पारी का आगाज करते हैं लेकिन आईपीएल में मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें उम्मीद है कि विश्व कप में इस अनुभव से फायदा होगा। मार्कराम ने कहा, ‘यह शानदार अनुभव था। यह क्रिकेट के उच्च स्तर पर परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने और कुछ सीखने के मामले में अच्छा रहा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘आईपीएल मैचों के बाद कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों से बातचीत करने का मौका मिला, ऐसे खिलाड़ी जो टी20 क्रिकेट के दिग्गज माने जाते हैं। उनसे कुछ जानकारी प्राप्त करना और उसे अपने खेल में लागू करना शानदार रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में, चाहे विश्व कप या घरेलू या अंतरराष्ट्रीय शृंखला, आमतौर पर परिणाम अंतिम तीन ओवरों में ही आते है। मेरे लिए ऐसी परिस्थिति का अनुभव हासिल करना अच्छा रहा। मुझे यकीन है कि विश्व कप में मैच आखिरी ओवरों तक जाएंगे। यह उस समय उस दबाव से निपटने के बारे में है जहां दो से तीन गेंद का खेल मैच के परिणाम को बदल सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed