फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ashish Nehra Very Close to Full 2 Dreams in Icc T20 World Cup

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पूरे हो सकते हैं नेहरा के दो सपने

Tue, 15 Mar 2016 12:42 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
Ashish Nehra Very Close to Full 2 Dreams in Icc T20 World Cup
आशीष नेहरा
साल 2016 में वापसी करने के बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जोरदार फॉर्म में हैं और आज के मैच में उतरने के साथ ही उनके दो सपने पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन


नागपुर में मंगलवार से टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा चरण (सुपर-10 राउंड) शुरू हो रहा है और इसका पहला मैच मेजबान टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने जोरदार तैयारी कर ली है और जीत से अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी।

भारत की बल्लेबाजी तो मजबूत है ही उसकी पेस बैटरी भी पटरी पर आती दिख रही है, खासकर तेज गेंजबाज आशीष नेहरा की वापसी के बाद उनके जोरदार फॉर्म के दम पर। नेहरा के साथ जसप्रीत बुमराह भी गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं अपने घर में नंबर वन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन तो हमेशा से ही खतरनाक रहे हैं।
विज्ञापन

 

फिलहाल बात करते हैं आशीष नेहरा की जो आज के मैच में उतरने के साथ ही 2 बड़े सपने पूरा कर सकते हैं। एक सपना तो मैदान पर उतरने के साथ ही पूरा हो जाएगा तो दूसरा ऐसा सपना है जिसे पूरा करना वो चाहेंगे लेकिन उन्हें उसे पूरा करने का मौका पूरे टूर्नामेंट में नहीं मिलता है तो भी कोई दुख नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रिकॉर्ड नहीं भी बना तो 'दुख' नहीं होगा

Ashish Nehra Very Close to Full 2 Dreams in Icc T20 World Cup
आशीष नेहरा
करीब 6 साल बाद आशीष नेहरा टी-20 वर्ल्ड कप में लौट रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम वर्ल्ड कप 2010 में खेला था जो इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण था लेकिन इसके बाद से उनका इंतजार जारी रहा। अब 2016 में अपने घर में हो रहे वर्ल्ड कप में उनकी वापसी हो रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरकर वह 6 साल बाद वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेंगे। उन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले हैं और 6 साल बाद वह अपना छठा मैच खेलेंगे। वापसी की आस पूरी होने के बाद एक आस यह भी है कि वह क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरें और अपना खाता खोलें।

उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में से 2 बार बल्लेबाजी करने का चांस मिला और खाता भी नहीं खोल पाए। वह उन 3 बल्लेबाजों में से हैं जिन्हें कम से कम 2 बार इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का मौका मिला और खाता खोल नहीं सके। नेहरा के अलावा बांग्लादेश के इमरुल कायेस और केन्या के एमए ओउमा हैं।

वह 10वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और उनके क्रीज पर आने का मतलब है कि मैच में टीम की हालत बहुत अच्छी न होना। ऐसे में अगर उन्हें इस बार टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनकी उपयोगिता गेंदबाजी में है और टीम उनसे गेंद से कमाल करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed