फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days

Ashes: मेलबर्न टेस्ट दो दिन में समाप्त, टूटा 130 साल पुराना रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने खत्म किया 5468 दिनों का सूखा

Sat, 27 Dec 2025 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Dec 2025 01:21 PM IST
सार

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया एशेज टेस्ट सिर्फ दो दिन में खत्म होकर इतिहास बन गया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया में 5468 दिनों से चला आ रहा टेस्ट जीत का सूखा खत्म किया। इस जीत ने जो रूट और बेन स्टोक्स को भी ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली टेस्ट जीत दिलाई। मैच में तेज रन रेट, कम स्कोर, बिना अर्धशतक के 500+ रन और कई दुर्लभ आंकड़े दर्ज हुए, जिससे यह मुकाबला एशेज इतिहास के सबसे अनोखे और यादगार टेस्ट मैचों में शामिल हो गया।

विज्ञापन
Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
एशेज 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया एशेज टेस्ट सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया और इसी के साथ क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर न केवल बॉक्सिंग डे टेस्ट जीता, बल्कि 5468 दिनों से चला आ रहा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत का सूखा भी खत्म कर दिया। इससे पहले इंग्लैंड ने आखिरी बार सात जनवरी 2011 को सिडनी में टेस्ट मैच जीता था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न टेस्ट में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट को इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन ही चार विकेट से अपने नाम किया। 175 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस हार से सीरीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ आखिरकार जीत का स्वाद चखा और सीरीज की स्थिति फिलहाल 3-1 है। 

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उनके फैसले को इंग्लिश गेंदबाजों ने सही साबित किया और ऑस्ट्रेलियाई पारी को 152 रन पर समेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त हासिल हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 34.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। 42 रन को मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कुछ बढ़त 174 रन की हुई। 175 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 32.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

एशेज में 150+ रन के सफल चेज में सबसे तेज रन रेट
रन रेट टीम स्थान साल लक्ष्य
7.23 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2025 205
5.50 इंग्लैंड मेलबर्न 2025 175
5.38 ऑस्ट्रेलिया ट्रेंट ब्रिज 2001 158
5.11 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2006 168
5.08 इंग्लैंड हेडिंग्ले 2023 251

 

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
रूट और स्टोक्स - फोटो : ANI

रूट और स्टोक्स के लिए भी पहली जीत
यह जीत इंग्लैंड के लिए ही नहीं, बल्कि कप्तान जो रूट और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए भी खास रही। रूट ने ऑस्ट्रेलिया में 18 टेस्ट मैचों के बाद पहली जीत दर्ज की, जबकि स्टोक्स को 13 टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जीत नसीब हुई। यह आंकड़े बताते हैं कि यह दौरा इंग्लैंड के लिए कितना चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि, मेलबर्न टेस्ट में आखिरकार बैजबॉल का खेल काम आया और इंग्लैंड की टीम ने 5.50 के रन रेट से रन बनाए।

एशेज में 150+ रन के सफल चेज में सबसे तेज रन रेट

रन रेट टीम स्थान साल लक्ष्य
7.23 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 2025 205
5.50 इंग्लैंड मेलबर्न 2025 175
5.38 ऑस्ट्रेलिया ट्रेंट ब्रिज 2001 158
5.11 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2006 168
5.08 इंग्लैंड हेडिंग्ले 2023 251

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
मेलबर्न टेस्ट - फोटो : PTI

130 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
मेलबर्न टेस्ट सिर्फ 852 गेंदों में समाप्त हो गया। यह एशेज इतिहास के सबसे तेज खत्म होने वाले पांच टेस्ट मैचों में शामिल हो गया। इससे पहले 1895 में सिडनी टेस्ट 911 गेंदों में समाप्त हुआ था। यानी करीब 130 साल बाद इतना छोटा टेस्ट मैच देखने को मिला।

सबसे छोटे पूरे हुए एशेज टेस्ट (गेंदों के हिसाब से)

गेंद स्थान साल विजेता
788 ओल्ड ट्रैफर्ड 1888 इंग्लैंड
792 लॉर्ड्स 1888 ऑस्ट्रेलिया
847 पर्थ 2025 ऑस्ट्रेलिया
852 मेलबर्न 2025 इंग्लैंड
911 सिडनी 1895 ऑस्ट्रेलिया

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
एशेज मेलबर्न टेस्ट - फोटो : PTI

दो दिन में खत्म होने वाले एशेज टेस्ट
इतिहास में बहुत कम एशेज टेस्ट ऐसे रहे हैं जो दो दिन के भीतर समाप्त हो गए हों। 19वीं सदी में ऐसे कई मैच देखने को मिले थे, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में यह बेहद दुर्लभ है। 2025 में पर्थ और अब मेलबर्न, दोनों टेस्ट का दो दिन में खत्म होना बताता है कि पिच और हालात कितने चरम थे।

दो दिन में खत्म हुए एशेज टेस्ट

स्थान साल
लॉर्ड्स 1888
द ओवल 1888
मैनचेस्टर 1888
द ओवल 1890
नॉटिंघम 1921
पर्थ 2025
मेलबर्न 2025

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा टूटा
2011 के बाद से बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 15 मैचों में उन्होंने 10 जीते थे। लेकिन भारत (2018, 2020) और अब इंग्लैंड (2025) ने इस किले में सेंध लगाई। इंग्लैंड की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का मजबूत गढ़ माना जाता है।

2011 के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया

मैच जीत हार ड्रॉ
15 10 3 2

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
हैरी ब्रूक - फोटो : ANI

तेज रन और तेज रिकॉर्ड
इस एशेज में बल्लेबाजी के कुछ अनोखे रिकॉर्ड भी बने। हैरी ब्रूक सबसे कम गेंदों में 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, 150+ रन के सफल चेज में इंग्लैंड ने मेलबर्न में 5.5 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाकर एशेज इतिहास में दूसरा सबसे तेज चेज दर्ज किया।

सबसे तेज 3000 टेस्ट रन (गेंदों के आधार पर)
(जहां बॉल-बाय-बॉल डेटा उपलब्ध है)

गेंदें खिलाड़ी
3468 हैरी ब्रूक
3474 बेन डकेट
3610 एडम गिलक्रिस्ट
4047 डेविड वॉर्नर
4095 ऋषभ पंत
4129 वीरेंद्र सहवाग

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
रूट-ब्रूक - फोटो : PTI

बिना अर्धशतक के 500+ रन
मेलबर्न टेस्ट का एक और अनोखा पहलू यह रहा कि मैच में कुल 572 रन बने, लेकिन कोई भी बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बना सका। यह एशेज इतिहास के सबसे अजीब रिकॉर्ड्स में से एक है, जो इस मुकाबले की अस्थिर प्रकृति को दर्शाता है।

ऐसे टेस्ट मैच जिनमें कुल 500+ रन बने लेकिन कोई अर्धशतक नहीं

कुल रन मुकाबला स्थान साल
787 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 1981
652 भारत बनाम द. अफ्रीका नागपुर 2015
572 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड मेलबर्न 2025
539 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड सिडनी 1887
516 वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया किंग्सटन 2025
507 न्यूजीलैंड बनाम भारत हैमिल्टन 2002

Ashes History Made at MCG: England End 5468-Day Wait, Melbourne Test Finishes in Just Two Days
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI

इंग्लैंड का सबसे लंबा सूखा खत्म
ऑस्ट्रेलिया में लगातार 18 टेस्ट मैच बिना जीते रहने का इंग्लैंड का रिकॉर्ड आखिरकार खत्म हुआ। यह आंकड़ा न्यूजीलैंड के बराबर था, जो 1987 से 2011 तक चला था। मेलबर्न टेस्ट ने इस बदनाम सूची से इंग्लैंड का नाम हटा दिया।

ऑस्ट्रेलिया में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट बिना जीत
टीम मैच
न्यूजीलैंड 18
इंग्लैंड 18 (अब खत्म)
वेस्टइंडीज 17
पाकिस्तान 17*
श्रीलंका 15*
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed