फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   as Indian Captain Virat has better record than MS Dhoni Rohit sharma and Sourav ganguly check stats

भारतीय कप्तानों की तुलना: विराट का रिकॉर्ड धोनी और गांगुली से बेहतर, टी-20 में भी रोहित से दोगुने मैच जीते

Fri, 19 Nov 2021 11:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 11:38 PM IST
सार

विराट कोहली ने हाल ही में टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी है और रोहित शर्मा को नया टी-20 कप्तान बनाया गया है। इसके बाद कई दिग्गजों ने कहा है कि विराट वनडे की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। हालांकि विराट देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। वो अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं, इसलिए उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
as Indian Captain Virat has better record than MS Dhoni Rohit sharma and Sourav ganguly check stats
कप्तानी में विराट का रिकॉर्ड गांगुली और धोनी से बेहतर है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद छोड़ने के बाद रवि शास्त्री ने कहा था कि विराट कोहली आगे चलकर वनडे या टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। इसके अलावा भी कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि वनडे की कप्तानी विराट से लेकर रोहित को दी जा सकती है। 2021 का टी-20 वर्ल्डकप हारने के बाद विराट की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड भारत के किसी भी दूसरे कप्तान से बेहतर है। उन्होंने टेस्ट वनडे और टी-20 में भी बाकी कप्तानों से बेहतर प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच जीते
विराट टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 65 मैचों में कप्तानी की है और 38 मैच जीते हैं। उनका जीत का प्रतिशत 58.46 का है। उनसे बेहतर औसत सिर्फ अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री का है, लेकिन शास्त्री ने सिर्फ एक और रहाणे ने पांच मैचों में भारत की कप्तानी की है। विराट के धोनी भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने 60 में से 27 मैच जीते हैं। उनका जीत का प्रतिशत 45 है। 
विज्ञापन
टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान
कप्तान मैच जीते हारे ड्रॉ जीत%
विराट कोहली 65 38 16 11 58.46
महेन्द्र सिंह धोनी 60 27 18 15 45
सौरव गांगुली 49 21 13 15 42.85
मोहम्मद अजहरुद्दीन 47 14 14 19 29.78
सुनील गावस्कर 47 9 8 30 19.14


वनडे में भी धोनी और गांगुली से बेहतर प्रदर्शन
भारत के वनडे कप्तानों की बात करें तो विराट यहां भी सुपरहिट हैं। उन्होंने 95 मैचों में कप्तानी करते हुए 70.43 मैच जीते हैं और 65 मैच में टीम इंडिया विजयी रही है। सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और धोनी ने उनसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। इन तीनों ही कप्तानों की जीत का प्रतिशत 59 से 53 के बीच है। विराट इन तीनों से कम से कम 10 प्रतिशत आगे हैं। अगर से 10 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो सिर्फ रोहित ही विराट से आगे हैं, जिन्होंने 10 में से आठ मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे में भारत के सबसे सफल कप्तान
कप्तान मैच जीते हारे जीत%
महेंद्र सिंह धोनी 200 110 74 59.52
मोहम्मद अजहरुद्दीन 174 90 76 54.16
सौरव गांगुली 146 76 65 53.90
विराट कोहली 95 65 27 70.43
राहुल द्रविड़ 79 42 33 56


टी-20 में रोहित से लगभग दोगुने मैच जीते
टी-20 में धोनी के बाद विराट ने ही सही मायने में भारत की कप्तानी की है और उनका रिकॉर्ड शानदार है। धोनी ने 72 में से 41 मैच जीते थे, जबकि विराट ने 50 में से 30 मैच जीते हैं। वहीं रोहित ने अभी तक सिर्फ 21 मैचों में कप्तानी की है और 17 मैच जीते हैं। इसके अलावा किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी ने तीन से ज्यादा टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी नहीं की है। 

 
टी-20 में सबसे सफल भारतीय कप्तान
कप्तान मैच जीते हारे जीत%
महेंद्र सिंह धोनी 72 41 28 59.28
विराट कोहली 50 30 16 64.28
रोहित शर्मा 21 17 4 80.95
सुरेश रैना 3 3 0 100
शिखर धवन 3 1 2 33.33


महत्वपूर्ण मैचों में नहीं चला विराट का बल्ला
2017 की चैंपियंस ट्राफी में विराट के बल्ले से महज एक रन निकला और टीम को हार का सामना करना पड़ा। विराट का अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2019 का वन डे विश्व कप था। यहां भी भारत खिताब का दावेदार था, लेकिन सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यहां विराट के बल्ले से 5 रन निकले। छह में से पांच श्रृंखलाएं जीतकर विराट टीम इंडिया को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लेकर गए, लेकिन यहां भी न्यूजीलैंड से उन्हें हार मिली। यहां विराट ने 44 और 13 की पारियां खेलीं। इस टी-20 विश्व कप में तो वह टीम को सेमीफाइनल में भी नहीं ले जा सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण मैच में उन्होंने महज नौ रन ही बनाए। इसी वजह से उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed