{"_id":"5fc3a6e2bab6c077ad0b6fe7","slug":"covid-positive-candidate-appear-in-hpssc-exam-arrangement-by-district-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा से हमीरपुर एंबुलेंस में परीक्षा देने पहुंचा कोरोना पॉजिटिव युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा से हमीरपुर एंबुलेंस में परीक्षा देने पहुंचा कोरोना पॉजिटिव युवक
Sun, 29 Nov 2020 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के पद के लिए लिखित परीक्षा में एक कोरोना पॉजीटिव युवक ने भी भाग लिया। कर्मचारी चयन आयोग के आग्रह पर जिला प्रशासन हमीरपुर ने विशेष प्रबंध कर इस युवक की परीक्षा कोविड-19 प्रोटोकोल और सावधानियों के साथ करवाई। एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 की परीक्षा का आवेदक युवक कांगड़ा जिले के टांडा में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग ने जिला प्रशासन को अभ्यर्थी के कोरोना संक्रमित होने और उसके लिए परीक्षा देने की व्यवस्था की मांग की थी। कर्मचारी चयन आयोग के आग्रह पर इस युवक की परीक्षा के लिए हमीरपुर के निकट जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी स्थित जिला कोविड केयर सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
हजारों ने दी लैब असिस्टेंट, तकनीशियन की परीक्षा
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को दो पोस्ट कोड की छंटनी परीक्षा करवाई। रविवार को सुबह के सत्र में हमीरपुर में पोस्ट कोड 778 लेबोरेटरी असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा हुई। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में एक और ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। आयोग ने लैब सहायक के लिए 362 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए थे।
विज्ञापन
सायंकालीन सत्र में हमीरपुर के छह और शिमला के तीन परीक्षा केंद्रों पर पोस्ट कोड 776 मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 की लिखित परीक्षा करवाई गई। आयोग ने सायंकालीन सत्र में परीक्षा के लिए 1285 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। सोमवार को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह के सत्र में पोस्ट कोड 794 टीजीटी नॉन मेडिकल, जबकि सायंकालीन सत्र में पोस्ट कोड 793 टीजीटी मेडिकल की लिखित परीक्षा होगी।
इन परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को बसें न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर ग्रामीण इलाकों में बसें नहीं चलने से सबसे अधिक परेशानी हुई। उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने रविवार को लैब असिस्टेंट और लैब तकनीशियन की छंटनी परीक्षा करवाई गई।