फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh Three cases of covid 19 positive in Chamba Total cases now 58 in state

Coronavirus in Himachal Pradesh: एक दिन में छह कोरोना पॉजिटिव केस, 58 पहुंचा आंकड़ा

Sun, 10 May 2020 11:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/श्रीनयना देवी/स्वारघाट/धर्मशाला/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/श्रीनयना देवी/स्वारघाट/धर्मशाला/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh Three cases of covid 19 positive in Chamba Total cases now 58 in state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को छह मरीज एक साथ सामने आए हैं। इनमें तीन चंबा, दो बाहर से सवारियां लेकर पहुंचे बिलासुपर में क्वारंटीन किए टैक्सी चालक और एक कांगड़ा के झीरबल्ला में पहले से संक्रमित युवक की 19 वर्षीय बहन शामिल है।

विज्ञापन



प्रदेश में दोबारा बढ़े कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब बाहर से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर ही संस्थागत क्वारंटीन करने का एलान कर दिया है, ताकि प्रदेश में संक्रमण न फैले। यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को राज्य सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में लिया।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि बाहर से आने वालों को सरकार बॉर्डर पर ठीक से क्वारंटीन नहीं कर पाई और सीधे घर भेज दिया, जिससे मामले बढ़े। अगर शुरू में सतर्कता बरतते तो हालात इतने नहीं बिगड़ते। प्रदेश में छह नए मामले सामने आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 17 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 58 मामले संक्रमण के सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार दो मामले आने से बिलासपुर जिला ग्रीन जोन से बाहर हो गया है। रविवार को कांगड़ा के झीरबल्ला के दो दिन पहले संक्रमित हुए युवक की 19 वर्षीय बहन के पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है। युवती समेत परिवार के सैंपल लिए गए थे, जिनमें अन्यों की रिपोर्ट सामान्य आई है। उधर बिलासपुर जिले में बाहरी राज्यों के दो टैक्सी चालक कोरोना संक्रमित हुए हैं।

इनमें एक अहमदाबाद और दूसरा गुरुग्राम का रहने वाला है। ये सवारियां लेकर कांगड़ा के बैजनाथ और मंडी जिले के चच्योट जा रहे थे। एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया है कि आठ मई को गुजरात का 36 वर्षीय चालक सवारियों को लेकर बैजनाथ जा रहा था, जबकि 46 वर्षीय दिल्ली निवासी दूसरा चालक मंडी के चच्योट जा रहा था।

दोनों टैक्सी चालकों और सवारियों को स्वारघाट में मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए रोका था और चालकों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट आईजीएमसी शिमला से पॉजिटिव आई है। इन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया है।

इन दोनों चालकों और साथ आईं सवारियों को नयनादेवी के मातृ आंचल और स्वारघाट के वन विभाग के विश्राम गृह में क्वारंटीन किया था। अब क्वारंटीन सवारियों के सैंपल लिए जाएंगे। इन दोनों चालकों का यात्रा इतिहास दिल्ली व गुजरात का बताया जा रहा है। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

उधर चंबा के सलूणी में सामने आए तीन नए संक्रमित युवकों ने पहले से बद्दी से लौटे दो संक्रमित युवकों के साथ शराब पार्टी की थी। सलूणी के भड़ेला और खड़जोता इलाके के 21, 22 और 33 वर्षीय युवकों को चंबा के आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में ही भर्ती किया गया है। चंबा के संक्रमित दो साल की बच्ची और उसके पिता समेत तीन लोग भी यहीं भर्ती हैं।

उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में फैसला लिया है कि अब लॉकडाउन में बाहरी राज्यों के किसी भी जोन से घर वापसी करने वाले हिमाचली 14 दिन बॉर्डर पर ही संस्थागत क्वारंटीन रहेंगे। पंजाब, महाराष्ट्र और देश के अन्य रेड जोन से आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव होने, स्वास्थ्य चेकअप और क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा।

इन नोडल अफसरों को देश भर में फंसे लोगों को वापस लाने को संबंधित राज्य सरकारों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि परेशानी न हो। सीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को वापस लाने में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाहर फंसे हिमाचल के लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंतित है। बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को घर भेजने से पहले क्वारंटीन अवधि में रखने का निर्णय लिया है। पंजाब, महाराष्ट्र और देश की अन्य रेड जोन से आने वाले हिमाचलियों की कोविड-19 के लिए जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed