फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Steve Jobs Walk on the unknown path and find a new way do not compromise on dreams

जीवन धारा: अज्ञात पथ पर चलें और एक नई राह ढूंढें, सपनों से समझौता न करें

Mon, 24 Mar 2025 04:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा स्टीव जॉब्स
स्टीव जॉब्स Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 04:53 AM IST
सार

एक रचनात्मक व्यक्ति बनें। रचनात्मकता का अर्थ है, अनुभवों और अंतर्दृष्टियों को जोड़ना, जिन्हें अन्य लोग नहीं देख पाते। आप ज्यादा अनुभव तब प्राप्त करेंगे, जब आप बाकी लोगों के रास्तों से अलग चलेंगे।

विज्ञापन
Steve Jobs Walk on the unknown path and find a new way do not compromise on dreams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीजें लक्ष्य-उन्मुख, भौतिकवादी चीजें नहीं हैं, जिनके लिए हर कोई प्रयास करने के लिए कहता है। सबसे जरूर चीज है, दुनिया के जादुई, रहस्यमय और कलात्मक पक्षों से अवगत रहें। आप अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। आप इसे ऐसे समझें, अल्बर्ट आइंस्टीन जब स्विस पेटेंट कार्यालय में निम्न-स्तरीय नौकरी कर रहे थे, तो उनके माता-पिता काफी चिंतित थे और वे आइंस्टीन को स्थायी और अच्छी नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। जबकि आइंस्टीन के अपने सपने थे और वह उस नौकरी को करते हुए देर रात जागकर अपने नए विचारों पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


अगर आपके पास कुछ करने की भावना नहीं है, जिसे सपना कहा जाता है, तो आप मुश्किल में हैं। इससे पहले कि आप बगैर सपने के अपना समय बर्बाद करें, आपको अपने सपने बुनने होंगे। आप एक रचनात्मक व्यक्ति बनें। रचनात्मकता का अर्थ है, पहले से असंबंधित अनुभवों और अंतर्दृष्टियों को जोड़ना, जिन्हें अन्य लोग नहीं देख पाते। आप ज्यादा से ज्यादा अनुभव तब प्राप्त करेंगे, जब आप बाकी लोगों के उन रास्तों से हटकर चलेंगे, जिन पर वे वर्षों से चलते आए हैं। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। मैं कॉलेज में पढ़ाई करता था। कॉलेज छोड़ने से पहले कैलीग्राफी कोर्स किया और अठारह साल की उम्र में टाइपोग्राफी, ग्राफिक लेआउट, फॉन्ट डिजाइन और इसी तरह की एक नई दुनिया से रूबरू हुआ। इस कौशल या ज्ञान से मुझे कोई आय की उम्मीद नहीं थी। मेरे कुछ दोस्तों ने मेरा मजाक उड़ाते हुए कहा कि मैं अपना समय और प्रतिभा इन नई चीजों में बर्बाद कर रहा हूं। मैंने उन लोगों की बातें नहीं सुनीं। और कुछ वर्ष बाद मेरे द्वारा सीखे हुए वही कौशल और ज्ञान काम में आए।
विज्ञापन


यदि मैं उस समय लोगों की बात मानकर पैसों के पीछे भागता, तो आज हमारे सामने एप्पल जैसी कोई कंपनी नहीं होती। इसलिए रचनात्मक व्यक्ति बनने के लिए, आपको अपने पिछले अनुभव के दायरे से बाहर आना होगा। और खुद को अज्ञात रास्तों की खोज में समर्पित करना होगा। इस तरह आप स्वयं को और पूरे समाज को बेहतर बना सकते हैं। यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि अज्ञात पथ आपको कहां ले जाने वाला है और यही इसकी सबसे दिलचस्प बात है। कोई भी इन्सान केवल यह विश्वास कर सकता है कि आप जो अपने दिल से करते हैं, वह एक दिन आपके जीवन में रंग भरेगा। इस तरह आप अपनी सहज प्रवृति और अंतर्ज्ञान पर अधिक दृढ़ विश्वास प्राप्त करेंगे। कॅरिअर के पीछे मत भागें। कॅरिअर अधिकांश सपनों का दुश्मन है। लोगों को लगता है कि एक बार उन्होंने नौकरी पा ली, तो वे सफल हो गए। लेकिन वे गलत हैं, क्योंकि आपने जो सफलता प्राप्त की है, वह सुंदर इंद्रधनुष है, लेकिन जब तक आप उस इंद्रधनुष से पार जाकर किसी दूसरे इंद्रधनुष को नहीं खोजते, तब तक आप सफल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र- सपनों से समझौता न करें
महान काम करने का एकमात्र तरीका है कि आप जो करते हैं, उससे प्यार करें। अगर आपको अभी तक वह नहीं मिला है, तो तलाश जारी रखें। अपने भीतर उमड़ रहे सपनों से समझौता न करें। दिल के सभी मामलों की तरह, आपको पता चल जाएगा कि आपको वह कब मिलेगा। बस, आप नई चीजों को सीखने के लिए हरदम तैयार रहें। इसके बाद आप देखेंगे सफलता आपके हाथों में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed