Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Shanghai Cooperation Organisation SCO Civilisational Dialogue Forum 2026 and significance

प्राचीन संबंधों का सुदृढ़ करने का प्रयास है एस.सी.ओ. सिविलाइजेशन डायलॉग

Fri, 27 Nov 2026 06:14 PM IST
Shubham Kewalia शुभम केवलिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में आवश्यकता है कि विश्व की प्राचीन सभ्यताएं जो कभी घनिष्ठ संबंधी थीं पुनः एक मंच पर आएं और सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करें। प्रधानमंत्री ने जिन प्राचीन सभ्यताओं का उल्लेख किया क्या वास्तव में उनके संबंध थे 

विज्ञापन
Shanghai Cooperation Organisation SCO Civilisational Dialogue Forum 2026 and significance
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

कुछ दिनों पूर्व दिल्ली के पुराने किले में एस.सी.ओ. सिविलाइजेशन डायलॉग आयोजित हुआ। इस आयोजन को भारत के प्रधानमंत्री सही नरेंद्र मोदी ने भी सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में आवश्यकता है कि विश्व की प्राचीन सभ्यताएं जो कभी घनिष्ठ संबंधी थीं पुनः एक मंच पर आएं और सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जिन प्राचीन सभ्यताओं का उल्लेख किया क्या वास्तव में उनके संबंध थे और यदि संबंध थे तो वे किस प्रकार के थे यह जानना आवश्यक है। 

प्राचीन विश्व में कुछ चुनिंदाएं सभ्यता थी जो एक दूसरे के समकालीन और एक दूसरे से जुड़ी हुई थीं। इन सभ्यताओं में मेसोपोटामिया सभ्यता, सरस्वती सभ्यता, ईरान की सभ्यता आदि सम्मिलित थीं। यहां ध्यान देने का विषय यह भी है कि इस डायलॉग में हमारा पड़ोसी पकिस्तान भी सम्मिलित था।
विज्ञापन


हां, यह सत्य है कि भारत के ही अंग रहे इस देश से आज भारत के संबंध मधुर नहीं हैं। परन्तु एक समय वह भी था जब आज से 4500 वर्ष पूर्व इन्हीं देशों की धरती पर सरस्वती सभ्यता विकसित हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में विद्यमान हड़प्पा हो या मोहनजोदड़ों और भारत में स्थित धोलावीरा या राखीगढ़ी, इन सभी क्षेत्रों में एक ही प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्थाएं, धार्मिक परम्पराएं और एक समान संस्कृति विद्यमान थीं। आज आवश्यकता है कि दोनों देश अपनी साझी विरासत और एक ही पूर्वजों का स्मरण करते हुए इस उस गहरे संबंध को समझे। वे इस बात का स्मरण करें कि कभी उनके पूर्वजों ने विश्व की श्रेष्ठतम सभ्यता की रचना की थी। 

ईरान की प्राचीन सभ्यता

जहां तक विषय ईरान की प्राचीन सभ्यता की है, तो हमें यह ध्यान रखना होगा की ईरानी ग्रंथ अवेस्ता में विवरण है कि उस काल में सप्त सिंधु वाले क्षेत्र से आर्यों का एक समूह ईरान में आकर बसा था। इतना ही नहीं अवेस्ता में तो वर्तमान भारत की भौगोलिक संरंचनाओं का भी विवरण विद्यमान है।

यह विवरण इस बात का द्योतक हैंकि ईरान और भारत तो प्राचीन समय में निकट के संबंधी रहे हैं और दोनों सभ्यताओं के लोगों का आना जाना उस काल में एक सामान्य प्रक्रिया थी। खैर संबंध आज भी मधुर हैं परन्तु वैश्विक राजनीती ने इनको प्रभावित किया है।

जिस मेसोपोटामिया सभ्यता का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने किया वह भारत से हजारों किलोमीटर दूर अवस्थित होने के बावजूद निकट ही थी। व्यापारिक गतिविधियों ने आज से 4500 वर्ष पूर्व दोनों सभ्यताओं को एक दूसरे का घनिष्ठ सहयोगी बनाया। जहां एक ओर कई हजार साल पहले वर्तमान गुजरात के नाविक और व्यापारी भारत में बनने वाला उच्च कोटि का कपड़ा, हाथी दांत की बनी बेशकीमती वस्तुएं, श्रृंगार सामग्री आदि जहाजों पर लादकर मेसोपोटामिया के बाजारों में विक्रय करने के लिए जाया करते थे। 

वहीं दूसरी ओर वहां के व्यापारी भी अपने देश की सामग्रियों को विक्रय करने के लिए सरस्वती सभ्यता की धरा पर आया करते थे। दोनों सभ्यताओं के मध्य घनिष्ठता इतनी थी की सरस्वती सभ्यता के व्यापारियों ने तो अपनी अस्थाई बस्तियां तक मेसोपोटामिया के नगरों में स्थापित कर लीं थीं। निश्चित तौर पर यह घटनाएं इन दोनों सभ्यताओं के मध्य विद्यमान निकट संबंध की ही परिचायक हैं। इन सभी कार्यों ने दोनों सभ्यताओं को विकसित करने में योगदान दिया जिसे आज दोहराने की आवश्यकता है। 

चीन और भारत थे साझी संस्कृति के वाहक 

जिस चीन और भारत के मध्य आज प्रतिद्वंदिता दिखाई देती है वे भी कभी साझी संस्कृति के वाहक थे। भारत से जाने वाले व्यापारियों द्वारा वहां हिन्दू देवी देवताओं के मंदिर स्थापित करना तथा चीनी यात्री फाह्यान और हुएनसांग का इस देश में आकर यहां के विषय में लिखना, ज्ञान अर्जित करना और पुनः सकुशल अपने देश लौट जाना इन दो उभरती महाशक्तियों के बरसों पुराने संबंध के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

मध्य एशिया का देश कजाकिस्तान भी इस डायलॉग में सम्मिलित था। तजाकिस्तान भी ईसा पूर्व से भी पहले से भारत के साथ निकटवर्ती था। वहां विकसित हुई सभ्यता जिसे बैक्ट्रिया मार्जियाना आर्कियोलॉजिकल काम्प्लेक्स कहा जाता है उसके भी सरस्वती सभ्यता के साथ सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंध थे। वहां के कई पुरास्थलों से सरस्वती सभ्यता के मुहरें जिनपर प्राचीन भारतीय लिपि और हाथी का अंकन है वह प्राप्त हुई हैं।

यज्ञ पूजा वहां भी सम्पादित होती थी। यह साक्ष्य हमें बताते हैं कि तजाकिस्तान और  भारत भी साझी संस्कृति के वाहक थे।

आज वैश्विक पटल पर नित्य बदलते परिदृश्य के काल में आवश्यकता है कि सहभागी देश अपने उस हजारों वर्ष पुराने संबंधों का स्मरण करें और पुनः एक मंच पर आकर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश सम्पूर्ण विश्व को प्रदान करें। निश्चित तौर पर दिल्ली में हुआ यह साझा संवाद इस कार्य में सहायक सिद्ध होगा और ये प्राचीन सभ्यताएं पुनः सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेंगी।



--------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed