{"_id":"6b0a2ce842280ffe810015ab","slug":"ai-agents-muse-dots-daily-tasks-bookings-jobs-shopping-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एआई एजेंट संभालेंगे रोजमर्रा के काम: जिम से नौकरी की तलाश तक, बदलने वाली है हमारी जिंदगी","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
अब एआई एजेंट संभालेंगे रोजमर्रा के काम: जिम से नौकरी की तलाश तक, बदलने वाली है हमारी जिंदगी
Sat, 28 Nov 2026 06:52 AM IST
देवेश त्रिपाठी
ब्रायन एक्स चेन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
ब्रायन एक्स चेन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
निजी डेटा पर सावधानी जरूरी
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
कल्पना कीजिए, आप जिम पहुंचें और आपके मोबाइल पर उस दिन की कसरत का पूरा कार्यक्रम आ जाए। किसी लोकप्रिय रेस्तरां में मेज बुक करनी हो, नौकरी के लिए आवेदन भेजना हो या परिवार के भोजन का मेन्यू तैयार करना हो, ये सभी काम बिना आपकी भागदौड़ के हो जाएं। अब यह केवल कल्पना नहीं है। एआई एजेंट इस तरह के काम करने में सक्षम हो रहे हैं।मैंने दो सप्ताह तक मेटा के एआई एजेंट ‘म्यूज’ व ओपनएआई के ‘डॉट्स’ का इस्तेमाल किया। इस दौरान मैंने इनसे पांच ऐसे काम कराए, जिन्हें आमतौर पर करने में काफी समय व मेहनत लगती है। इस प्रयोग से पता चला कि एआई एजेंट किस तरह हमारे रोजमर्रा के कई कामों का बोझ कम कर सकते हैं।
मुश्किल बुकिंग का जिम्मा एजेंट को दें
कैलिफोर्निया के एक मशहूर रेस्तरां में केवल 12 लोगों के बैठने की जगह है। यहां सप्ताहांत में मेज मिलना इतना मुश्किल है कि बुकिंग खुलते ही सभी जगहें भर जाती हैं। मैंने म्यूज और डॉट्स को निर्देश दिया कि वे लगातार उपलब्धता पर नजर रखें और मेज खाली होते ही बुकिंग कर दें। कई बार असफल होने के बाद अंततः डॉट्स ने मेज बुक करने में सफलता हासिल की। इसी तरह एआई एजेंट से संगीत कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं के टिकट खरीदने जैसे काम भी कराए जा सकते हैं। इससे सीमित समय के लिए उपलब्ध होने वाली चीजें पाने में मदद मिल सकती है।
जिम में कसरत का प्लान
कई लोग जिम पहुंचने के बाद यह तय करने में समय लगाते हैं कि कौन-सी कसरत करनी है। मैंने इसे भी एआई एजेंट के हवाले कर दिया। मैंने उन्हें निर्देश दिया कि जैसे ही मैं जिम पहुंचूं, मेरे दैनिक लक्ष्य के मुताबिक कसरत की योजना बना दी जाए। म्यूज ने यह काम कर दिखाया।
नौकरी तलाशने में भी मददगार
नौकरी की तलाश में बार-बार विज्ञापन देखना व हर जगह एक जैसा आवेदन भेजना काफी समय लेने वाला काम है। मैंने अपनी पूर्व आया के लिए नौकरी तलाशते समय इसका अनुभव किया। उन्हें अलग-अलग विज्ञापन देखकर हर बार एक जैसा संदेश भेजना पड़ता था। इसलिए, मैंने म्यूज और डॉट्स को निर्देश दिया कि वे रोज नौकरी के नए विज्ञापन खोजें और मेरी आया के लिए तैयार संदेश संबंधित परिवारों को भेज दें। डॉट्स तकनीकी गड़बड़ियों के कारण यह काम नहीं कर पाया, पर म्यूज ने एक दिन में आठ विज्ञापनों के जवाब भेज दिए। परिणामस्वरूप, एक घंटे के भीतर दो परिवारों ने मेरी आया से मिलने में दिलचस्पी दिखाई।
परिवारिक मेन्यू बनाना आसान
बच्चों के स्कूल के टिफिन से लेकर परिवार के रात के खाने तक, रोज का मेन्यू तय करना भी काफी समय लेता है। मैंने दोनों एजेंट को अपनी बेटी की पसंद, परिवार के खाने की आदतों और फ्रिज में मौजूद सामान की जानकारी दी। साथ ही, निर्देश दिया कि हर सुबह सात बजे पूरे दिन के खाने के सुझाव भेजें। दोनों एजेंटों ने बेटी के लिए ब्रेकफास्ट व लंच और रात के खाने के लिए भी एक जैसी सलाह दी।
खरीदारी में आजमाएं
मुझे अपनी कार के लिए नए टायर खरीदने थे। इसलिए, मैंने म्यूज और डॉट्स से अच्छे टायरों की जानकारी जुटाने और आसपास की दुकानों से ऑनलाइन मिल रही सबसे कम कीमत के बराबर दाम देने का अनुरोध करने को कहा। दोनों एजेंटों ने अच्छी रेटिंग वाले टायरों की ऐसी कीमत खोजी, जो स्थानीय दुकान के दाम से 80 डॉलर कम थी।
इसके बाद मैंने दुकान की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर कीमत कम करने का अनुरोध भी भेज दिया। कुछ ही समय बाद दुकानदार ने ई-मेल से पुष्टि कर दी कि वह कम कीमत पर टायर बेचने को तैयार है। कुल मिलाकर, मेरे अनुभव में म्यूज ने डॉट्स से बेहतर प्रदर्शन किया।
हालांकि, एआई एजेंट को निजी जानकारियों तक पहुंच देने से पहले सावधानी जरूरी है। एआई एजेंट को केवल उन्हीं खातों व आंकड़ों की अनुमति दें, जिन्हें साझा करने में आप सहज हों। फिलहाल, एआई एजेंट शुरुआती दौर में हैं, पर उनकी क्षमता भविष्य में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। अब सवाल यह नहीं है कि वे हमारे लिए क्या कर सकते हैं, बल्कि यह है कि जब वे इतने सारे काम खुद कर सकते हैं, तो हम उन्हें करने में अपना समय क्यों गंवाएं?