फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   know about the interesting facts of finland education system

आखिर क्यों अनूठी मानी जाती है फ़िनलैंड की शिक्षा व्यवस्था?

Wed, 27 Jan 2021 10:53 AM IST
Priyamvada Sahay प्रियंवदा सहाय
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
know about the interesting facts of finland education system
यहां शिक्षक का ओहदा किसी भी दूसरे पेशे या व्यवसाय से उपर है।

दुनिया में सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था फिनलैंड की मानी जाती है। यहां की व्यवस्था की मुरीद पूरी दुनिया है, क्योंकि यहां पढ़ाई का तरीका बिल्कुल अलग और अनोखा है। दरअसल, फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था कई लोगों को अटपटी भी लग सकती है। लेकिन यहां पढ़ाई के तरीकों पर रोज नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इन्हें स्कूलों में अपनाया भी जा रहा है,  ताकि बच्चे पढ़ाई के बोझ तले दबे नहीं बल्कि बिना किसी दबाव के उनमें निखार आए।

विज्ञापन


यहां बच्चों को वैज्ञानिक तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जाता है। उनकी क्षमता व योग्यता को अंक के आधार पर नहीं आंका जाता है, ना ही बच्चों के तुलनात्मक विकास पर चर्चा होती है। दुनिया भर के शिक्षक फिनलैंड के शैक्षणिक तरीके से सबक ले रहे हैं। लेकिन इन सब में यहां शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग का बड़ा योगदान है। आपको बता दूं कि फिनलैंड में अध्यापन को सबसे सम्मानजनक पेशा माना जाता है।

विज्ञापन

know about the interesting facts of finland education system
यहां के टीचर ट्रेनिंग संस्थान को भी विश्वस्तरीय पहचान मिली हुई है।

यहां शिक्षक का ओहदा किसी भी दूसरे पेशे या व्यवसाय से ऊपर है। हालांकि यहां अध्यापक बनना इतना आसान भी नहीं है।यहां अध्यापकों की शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर तय है। इसके साथ उन्हें अव्वल दर्जे का अध्यापन प्रशिक्षण( टीचर ट्रेनिंग ) भी लेना जरूरी है। इसके बगैर उन्हें क्वालिफाइड टीचर नहीं माना जाता। यहां के टीचर ट्रेनिंग संस्थान को भी विश्वस्तरीय पहचान मिली हुई है।

फिनलैंड में एक क्वालिफाइड टीचर की तरह काम करने से पहले छात्रों को अपने यूनिवर्सिटी के समय से ही टीचर ट्रेनिंग स्कूलों में अभ्यास शुरू कर देना होता है। इस दौरान उन्हें खासतौर पर यह सिखाया जाता है कि बच्चों में सीखने के लिए उत्सुकता कैसे पैदा करें। दूसरे देशों में टीचर ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु को पहले चीजें समझाई जाती हैं फिर स्कूल में बताए गए बिंदुओं पर अमल करना होता है। लेकिन फिनलैंड में मामला इसके उलट है।

वे पहले दिन से ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के कामकाज में हाथ बंटाना शुरू कर देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिनलैंड में टॉप स्कूल और सबसे खराब प्रदर्शन वाले स्कूल के बीच आंशिक अंतर ही होता है। शहर और गांव के स्कूलों के बीच शिक्षा और शिक्षकों की गुणवत्ता में किसी तरह का अंतर नहीं होता। यहां औसतन सभी स्कूल का प्रदर्शन अच्छा है और वे बेहतर स्थिति में हैं। ऐसा दुनिया के किसी भी दूसरे देश में नहीं देखा जाता है।

know about the interesting facts of finland education system
किसी खास विषय को पढ़ने के लिए ही बच्चों के बैठने की व्यवस्था पर जोर देना चाहिए।

फिनलैंड में सभी बच्चों को निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा का समान अधिकार प्राप्त है। यहां बच्चों के पढ़ाई का पैटर्न रिसर्च आधारित है। यानी किसी एक खास पैटर्न पर चलने के बजाए शिक्षक अपनी सोच से नित नए तरीक़ों को अपनाते हैं। ताकि प्रत्येक बच्चे को बिना किसी दबाव के, उसकी सहमति से निखारा जाए। आपको बता दूं कि इस देश के स्कूलों में क्लास टीचर या सब्जेक्ट टीचर बनने के लिए मास्टर डिग्री तक की पढ़ाई अनिवार्य है। जबकि डेकेयर सेंटर के शिक्षक और बच्चों पर निगरानी रखने वाले लोग भी न्यूनतम स्नातक डिग्रीधारी होते हैं।

दुनिया की सबसे बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों तो यह छूट होती है कि वे नए तरीक़ों को इजाद कर और तकनीक की मदद से छात्रों को दिलचस्प तरीके से पढ़ाएं। यहां पढ़ाई के घंटे बंधें नहीं होते। बच्चा जितनी देर चाहे स्कूल में पढ़ सकता है। उसे पूरे दिन किताबों के बीच दिमाग केंद्रित करने की जरूरत नहीं। वह जब चाहे पढ़ाई से ब्रेक ले सकता है, खेल सकता है या फिर आराम कर सकता है। इसकी सुविधा सभी स्कूलों में होती है।

विज्ञापन

know about the interesting facts of finland education system
finland school

क्लासरूम में बच्चों को प्रत्येक 45 मिनट से एक घंटे की पढ़ाई के बाद कम से कम 15 मिनट का ब्रेक लेना अनिवार्य है। इस दौरान उन्हें खेल के मैदान में, प्राकृतिक संसर्ग में रहने को प्रेरित किया जाता है।यहां प्रायोगिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है। बच्चों के बैठने के लिए बेंच और डेस्क के उपयोग को अनिवार्य नहीं माना जाता, ना ही शिक्षक खुद के लिए टेबल -कुर्सी की जरूरत पर बल देते हैं।

बच्चे बीन बैग पर या आराम सोफे पर बैठकर भी पढ़ाई कर सकते हैं। या फिर शिक्षक और बच्चे गोलाकार होकर नीचे बैठकर भी किसी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। यहां के शिक्षक मानते हैं कि बच्चों को किसी विशेष स्थान पर बैठने के लिए बाधित नहीं करना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि बेंच या कुर्सी पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चे ज्यादा होशियार हो जाते हैं। कई दफा बिनबैग पर बैठकर बच्चे ज्यादा आरामदायक तरीके से पढ़ाई कर पाते हैं। किसी खास विषय को पढ़ने के लिए ही बच्चों के बैठने की व्यवस्था पर जोर देना चाहिए। ऐसी कई बातें हैं जो यहां की शिक्षा व्यवस्था को अनूठा बनाती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed