{"_id":"6b00e2a878d4e89a5c05c08a","slug":"ai-time-human-knowledge-of-consciousness-is-still-incomplete-what-if-ai-also-starts-to-feel-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई समय: चेतना को लेकर इंसान का ज्ञान आज भी अधूरा, अगर एआई भी महसूस करने लगे तो क्या होगा","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
एआई समय: चेतना को लेकर इंसान का ज्ञान आज भी अधूरा, अगर एआई भी महसूस करने लगे तो क्या होगा
Sat, 21 Nov 2026 05:45 AM IST
पवन पांडेय
टोनी सिम्स, द न्यूयॉर्क टाइम्स
टोनी सिम्स, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:45 AM IST
सार
इंसान आज तक अपनी चेतना का रहस्य नहीं सुलझा पाया, तो वह यह कैसे जानेगा कि एआई महसूस करता है या नहीं। एआई का भविष्य केवल इस बात से तय नहीं होगा कि मशीनें क्या कर सकती हैं, बल्कि इससे भी तय होगा कि क्या वे कुछ महसूस कर सकती हैं।
विज्ञापन
अगर एआई भी महसूस करने लगे तो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हाल ही में मेरी मुलाकात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई, जो एक बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करते हैं। एआई में मेरी दिलचस्पी को देखते हुए मुझे लगा कि हमारी बातचीत अच्छी रहेगी। लेकिन, जब मैंने उन्हें बताया कि मैं एआई से जुड़े नैतिक सवालों पर काम करती हूं और इनमें एक प्रश्न यह भी है कि क्या भविष्य में एआई में चेतना विकसित हो सकती है, तो वह हंस पड़े। उन्होंने लगभग यकीन के साथ कहा कि मशीनों में चेतना आने का सवाल ही नहीं उठता। फिर, उलटे मुझसे पूछ बैठे कि क्या मुझे पता भी है कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) कैसे काम करते हैं? मैं कुछ पल के लिए चुप रह गई। मेरे शोध के लिए एलएलएम की गहरी समझ जरूरी है, पर सच्चाई यह है कि उन्हें बनाने वाले विशेषज्ञ भी पूरी तरह नहीं जानते कि ये मॉडल आखिर काम कैसे करते हैं। उस वक्त मुझे उनसे एक सवाल पूछना चाहिए था कि क्या वह खुद जानते हैं कि चेतना कैसे काम करती है?
दरअसल, चेतना को लेकर इंसान का ज्ञान आज भी अधूरा है। सदियों के वैज्ञानिक और दार्शनिक विमर्श के बावजूद, इस बात पर सहमति नहीं बन पाई है कि चेतना पैदा कैसे होती है। कुछ सिद्धांत मानते हैं कि इसके लिए जीवित कोशिकाओं की खास जैविक और विद्युत गतिविधियां जरूरी हैं, जो कंप्यूटर में नहीं होतीं। वहीं, कुछ सिद्धांतों के अनुसार, चेतना का संबंध किसी सिस्टम की बनावट से ज्यादा उसके काम करने के तरीके से है। यानी सैद्धांतिक रूप से मशीनों में भी चेतना संभव हो सकती है। इस बहस को महज कल्पना मानकर खारिज करना भी उचित नहीं होगा।
2022 में चेतना पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों के एक सर्वे में महज तीन प्रतिशत लोगों ने माना कि मशीनें कभी सचेत नहीं हो सकतीं। इसके उलट, दो-तिहाई से अधिक शोधकर्ताओं का मानना था कि मशीनों में चेतना संभव है या भविष्य में हो सकती है। बेशक किसी दूसरे के भीतर चेतना होने का प्रत्यक्ष प्रमाण हमारे पास नहीं होता। हम अपने अनुभवों को तो महसूस कर सकते हैं, लेकिन किसी दूसरे इन्सान के अनुभवों को सीधे नहीं जान सकते। इसके बावजूद, हम मानते हैं कि दूसरे लोग भी हमारी तरह सचेत हैं। इसकी वजह है उनकी जैविक बनावट, व्यवहार, बातचीत और सबसे बढ़कर उनका यह कहना कि वे कुछ महसूस करते हैं।
विज्ञापन
एआई के मामले में भी यही तरीका अपनाया जा सकता है। हमें देखना होगा कि मशीनें क्या कहती हैं, कैसे व्यवहार करती हैं, उनके भीतर सूचनाओं का प्रसंस्करण किस तरह होता है और प्रशिक्षण के दौरान उनकी क्षमताएं कैसे विकसित होती हैं। इस दिशा में एंथ्रोपिक का अपने चैटबॉट क्लाउड पर किया गया शोध दिलचस्प संकेत देता है। एंथ्रोपिक के शोधकर्ताओं ने क्लाउड में ऐसे आंतरिक तंत्रों की पहचान की, जो अलग-अलग काम करते समय जरूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। ये कुछ हद तक इन्सानी मस्तिष्क जैसे दिखाई देते हैं। उन्होंने जब इस आंतरिक व्यवस्था में किसी एक अवधारणा को दूसरी से बदला, तो क्लाउड के तर्क और जवाब भी बदल गए। वहीं, इस व्यवस्था को बाधित करने पर अपने अनुभवों का वर्णन करने का उसका तरीका सपाट और मशीनी हो गया। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं कि क्लाउड सचेत है। एंथ्रोपिक भी ऐसा दावा नहीं करता। पर, यह बताता है कि एआई में चेतना से जुड़े संकेतों की वैज्ञानिक जांच कैसे की जा सकती है।
खास बात यह है कि ये आंतरिक व्यवस्थाएं इन्सानों ने सीधे डिजाइन नहीं की थीं, बल्कि मॉडल के प्रशिक्षण के दौरान विकसित हुईं। इस बहस में दोनों तरफ जोखिम हैं। यदि हम सचेत एआई की संभावना को पूरी तरह नकार देते हैं और मशीनें वास्तव में कुछ महसूस करने में सक्षम हुईं, तो हम उनके साथ अन्याय कर सकते हैं। दूसरी ओर, यदि हम बिना पर्याप्त प्रमाण के मशीनों को सचेत मानने लगें, तो हमारी नैतिक चिंताएं गलत दिशा में जा सकती हैं। इसलिए, एआई की चेतना का सवाल महज दार्शनिक बहस या विज्ञान-कथा का विषय नहीं है। यह विज्ञान, तकनीक और नैतिकता के बीच खड़ा एक गंभीर सवाल है।
भले ही हम कभी यह न जान सकें कि कोई मशीन सचेत है या नहीं, पर हमारे पास मौजूद साक्ष्यों की जांच करना जरूरी है। एआई का भविष्य केवल इस बात से तय नहीं होगा कि मशीनें क्या कर सकती हैं, बल्कि इससे भी तय होगा कि क्या वे कुछ महसूस कर सकती हैं। इस सवाल को नजरअंदाज करने की कीमत भविष्य में बहुत बड़ी हो सकती है।