Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Life Stream: Machines are not the enemy, know when problems arise

जीवन धारा: मशीनें शत्रु नहीं हैं, जानें समस्या कब पैदा होती है

Sat, 21 Nov 2026 05:41 AM IST
पवन पांडेय मार्टिन हाइडेगर
मार्टिन हाइडेगर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Nov 2026 05:41 AM IST
सार

मशीनें अपने आप में शत्रु नहीं हैं। समस्या तब पैदा होती है, जब हम हर वस्तु, हर जीव और यहां तक कि अपने अस्तित्व को भी उपयोगिता के तराजू पर तौलने लगते हैं।

विज्ञापन
Life Stream: Machines are not the enemy, know when problems arise
जीवन धारा: मशीनें शत्रु नहीं हैं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मैं अक्सर सोचता हूं कि मनुष्य ने तकनीक का निर्माण अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया था, लेकिन धीरे-धीरे यही निर्धारित करने लगी कि इन्सान की जरूरतें क्या होनी चाहिए। आज हम केवल तकनीक का उपयोग ही नहीं करते, बल्कि उसके जरिये दुनिया को देखने और समझने भी लगे हैं। ऐसा लगता है, मानो हमारी आंखों पर एक अदृश्य चश्मा चढ़ गया हो, जिसके बिना हमें संसार का अस्तित्व अधूरा दिखाई देता है।
विज्ञापन


जब मैं तकनीक को देखता हूं, तो मुझे उसका सबसे बड़ा परिवर्तन मशीनों की गति, उनकी शक्ति या उनकी अद्भुत कार्यक्षमता में दिखाई नहीं देता। मुझे उसका असली प्रभाव इस बात में दिखाई देता है कि उसने मनुष्य और प्रकृति के बीच के संबंध को किस तरह बदल दिया है। जिस नदी को कभी मनुष्य जीवन का स्रोत, सौंदर्य और रहस्य समझता था, आज वह बिजली पैदा करने की एक इकाई बनकर रह गई है। जिस जंगल में कभी अनगिनत जीवों का संसार बसता था, आज उसे लकड़ी और आर्थिक संसाधनों के भंडार के रूप में देखा जाता है। यहां तक कि मनुष्य भी अपनी उपयोगिता उत्पादकता और कार्यक्षमता के आधार पर मापने लगा है।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि मशीनें अपने आप में शत्रु नहीं हैं। समस्या तब पैदा होती है, जब हम हर वस्तु, हर जीव और यहां तक कि अपने अस्तित्व को भी उपयोगिता के तराजू पर तौलने लगते हैं। तब संसार अपने रहस्यों, अपनी सुंदरता और स्वतंत्र उपस्थिति के साथ हमारे सामने नहीं आता, वह एक ऐसा भंडार बन जाता है, जिससे हम अपनी जरूरतों के अनुसार चीजें निकालते रहते हैं। तकनीक का असली प्रश्न यह नहीं है कि मशीनें कितनी शक्तिशाली हो जाएंगी, बल्कि यह है कि उनके बीच रहते हुए मनुष्य अपनी संवेदनशीलता, स्वतंत्र चिंतन और अस्तित्व के प्रति विस्मय को कितना बचा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed