फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   factors that contributed to the Congress Party's defeat in the 2023 Assembly Elections of Rajasthan, Madhya Pr

Assembly election results 2023: इन 5 गलतियों ने डूबो दी कांग्रेस की नैया

Sun, 03 Dec 2023 03:48 PM IST
Jay singh Rawat जयसिंह रावत
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:48 PM IST
सार


राजस्थान में अत्यधिक विज्ञापनबाजी और योजनाओं तथा तोहफों की झड़ी लगाने के बावजूद मतदाताओं अशोक गहलोत वोटरों का विश्वास नहीं जीत पाए। इससे यह भी साबित हो गया कि महज विज्ञापनबाजी से चुनाव नहीं जीते जा सकते। चुनाव जीतने के लिए नेतृत्व की विश्वसनीयता भी होनी चाहिए। राजस्थान के विपरीत मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को लेकर वोटर में विश्वास पैदा कर गए। 

विज्ञापन
factors that contributed to the Congress Party's defeat in the 2023 Assembly Elections of Rajasthan, Madhya Pr
कांग्रेस को 3 राज्य हारने के बाद स्वयं पर मंथन करना बहुत जरूरी है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठीक लोकसभा चुनाव से पहले सम्पन्न पांच राज्यों के चुनाव में जहां भाजपा के मजबूत संगठन, बेहतर चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा काम कर गया वहीं विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी जिसके साथ ‘‘इंडिया एलायंस’’ के नाम से विपक्ष का ध्रवीकरण हो रहा था, उसके कमजोर नेतृत्व, गलतफहमियों और चुनावी कुप्रबंधन को जगजाहिर कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा मध्य प्रदेश में एंटी इन्कम्बेंसी को मात देने के साथ ही कांग्रेस से एक प्रमुख राज्य राजस्थान के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी छीन ले गई। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा का दक्षिण में प्रवेश का एक और प्रयास तेलंगाना में विफल कर तो दिया मगर मगर कांग्रेस ने एक तेलंगाना जीतने के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ गंवा लिए। इसका असर 2024 के चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं पर चाहे जो भी हो मगर उससे पहले इंडिया गठबंधन में उसने अपनी गलतियों के कारण अपनी स्थिति को और कमजोर कर दिया।

विज्ञापन

केवल विज्ञानबाजी नहीं लगाती नैया पार

इन चुनावों में कांग्रेस तेलंगाना में एक मजबूत क्षेत्रीय पार्टी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराने में तो सफल रही मगर भाजपा के आगे फिर कमजोर साबित हो गई। कांग्रेस मध्यप्रदेश में एंटी इन्कम्बेंसी का लाभ उठाना तो रहा दूर भाजपा की झोली में एक तूफानी जीत डाल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में अत्यधिक विज्ञापनबाजी और योजनाओं तथा तोहफों की झड़ी लगाने के बावजूद मतदाताओं अशोक गहलोत वोटरों का विश्वास नहीं जीत पाए। इससे यह भी साबित हो गया कि महज विज्ञापनबाजी से चुनाव नहीं जीते जा सकते। चुनाव जीतने के लिए नेतृत्व की विश्वसनीयता भी होनी चाहिए। राजस्थान के विपरीत मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना जैसी योजनाओं को लेकर वोटर में विश्वास पैदा कर गए। 


ओबीस का मुद्दा भी बूमरैंग कर गया

कांग्रेस के लिए ये चुनाव जीने मरने के जैसे थे और अगर अब भी उसने सबक नहीं सीखा तो देश की एक ऐतिहासिक पार्टी विपक्ष को नेतृत्व देने के बजाय अन्य क्षेत्रीय विपक्षी दलों की पिछलग्गु बनकर रह जाएगी। इसके बाद अवसरवादी नेताओं में पुनः भगदड़ मच सकती है। कांग्रेस को भाजपा से हार जरूर मिली मगर उसी से सीख भी जरूर मिली है, बशर्ते कांग्रेस कुछ सीख पाए।

कांग्रेस ने इन चुनावों से पहले ओबीसी का मुद्दा बड़े जोर-शोर से उठाया मगर वह भी बूमरैंग कर गया। मप्र राजस्थान और यहां तक कि ओबीसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्य में तक ओबीसी का दांव उल्टा पड़ गया।

 

factors that contributed to the Congress Party's defeat in the 2023 Assembly Elections of Rajasthan, Madhya Pr
कांग्रेस पार्टी को संगठन पर काम करने की जरूरत लगातार है। - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर भी उठेंगे सवाल

इन चुनावों के दम पर कांग्रेस विपक्षी गठबंधन में अपना सिक्का जमाना चाहती थी। वह साबित करना चाहती थी कि अगर भाजपा का मुकाबला करना है तो वह कांग्रेस ही कर सकती है और कांग्रेस की मदद से ही भाजपा को 2024 में हराया जा सकता है। जाहिर है कि नजर प्रधानमंत्री पद पर थी। इसी गलतफहमी में उसने इन चुनावों में ’इण्डिया गठबंधन’ के दलों से दूरी बनाए रखी।

कांग्रेस की रणनीति से सबसे अधिक नाराजगी अखिलेश यादव ने प्रकट की थी। आज अखिलेश अपनी बात दुहरा कर कांग्रेस के घावों में नमक छिड़क सकते हैं। अब कांग्रेस किस मुंह से पंजाब में आप से और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और पश्चिम बंगाल में टीएमसी से लोकसभा चुनावों में अधिक सीटें मांगेगी।


कांग्रेस के एकला चलो रवैये से इंडिया गठबंधन को भी झटका लगा है। कांग्रेस ने गठबंधन के सहयोगियों का विश्वास अर्जित करने के बजाय उनका विश्वास तोड़ा है। इससे अब इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर ही सवाल उठने लगे हैं। स्वयं इस गठबंधन के प्रणेता नितीश कुमार गाहेबगाहे अपनी नाखुशी प्रकट कर ही रहे थे।

 

गहलोत और कमलनाथ ने डुबोया कांग्रेस को 

राजस्थान में अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश में कमलनाथ को लगाम न दे सकने का नतीजा भी इस चुनाव में दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के लचर नेतृत्व के कारण इन दोनों बुजुर्गों की मनमानियों पर रोक नहीं लग सकी। जिसका नतीजा ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे परखे हुए वोट कमाऊ युवा नेता को खोना था। अगर सिंधिया आज कांग्रेस में होते तो मध्यप्रदेश में ऐसी दुर्दशा कांग्रेस की नहीं होती।

दरअसल, तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व सिंधिया का पक्षधर होते हुए भी कमलनाथ के आगे बेबस रहा और सरकार के गिरने के साथ ही कांग्रेस के वोट बैंक का एक बड़ा हिस्सा सिंधिया के साथ ही टूटकर भाजपा की ओर चला गया। कमलनाथ की गलतफहमी के कारण सपा जैसे छोटे दलों से इस चुनाव में गठबंधन नहीं हो सका, जिसका खामियाजा कांग्रेस ’इंडिया’ गठबंधन में भुगतेगी।

इसी तरह अशोक गहलोत व्यक्तिगत रंजिश के चलते युवा नेता सचिन पायलट को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए निरन्तर उनकी आलोचना और हतोत्साहित करते रहे। वह पायलट को हमेशा अपने रास्ते का कांटा मानकर उनके खिलाफ बोलते रहे, इसलिए कांग्रेस के गुजर वोट बैंक का खिसक कर भाजपा के पाले में जाना स्वाभाविक ही था। गुर्जर समाज को लगा कि अब उनके नेता सचिन की कांग्रेस में कोई संभावनाएं नहीं हैं।

इसी तरह हार्दिक पटेल ने गुजरात में किनाराकसी कर अपने भविष्य का मार्ग चुना था। लोकतंत्र में विपक्ष का भी मजबूत होना जरूरी है। अन्यथा तानाशाही का खतरा बना रहता है। किसी भी दल का अजेय होना भी मनमानी की संभावनाओं को बढ़ाता है जैसा नजर आ भी रहा है।


पार्टी को अंदर और बाहर से संगठन को मजबूत करना होगा

पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह से कैश करना था वह कर नहीं पाई। खासतौर पर राहुल गांधी अपने बयानों से ही अपनी मेहनत पर पानी फेरते दिखे। यही नहीं संगठन के भीतर जिस तरह से चुनावों की तैयारियां की जानी थी वह नही दिखी। ऐसा लगा मानों मप्र में कमलनाथ, छग में बघेल और राजस्थान में गहलोत ही एक कांग्रेस बनकर सामने थे। ऐसा लगा नहीं कि राष्ट्रीय स्तर की एक पार्टी चुनावों में उतरी है जबकि इसके ठीक उलट भाजपा ने प्रधानमंत्री को चेहरा बनाकर तीनों राज्यों में चुनावों को एक बड़ी चुनौती बनाकर पेश किया। दरअसल, जीत की तैयारी ना कांग्रेस ने दिखाई बल्कि संगठन में कार्यकर्ता भी वैसे उत्साहित नहीं लगे। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

 

अपनी गलत फहमियों का ही शिकार हुयी कांग्रेस इन चुनावों में
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed