शुभ धनतेरस 2021: आरोग्य और सेहत ही असली धन है, स्वास्थ्य की समृद्धि को बढ़ाने का लें संकल्प
धनतेरस को केवल समृद्धि का ही दिन नहीं माना जाता, यह धन्वंतरि देव का भी दिन है। इस दिन अगर सोना-चांदी खरीदना शुभ है तो इस दिन स्वास्थ्य को लेकर सजग होना भी पुण्यदायी है।
तो इस धनतेरस कुछ कदम स्वस्थ ज़िन्दगी की तरफ भी बढ़ाइए और अपने आने वाले कल का स्वस्थ रहकर लुत्फ उठाइए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह बात कोरोना के आने के बाद से और भी महत्वपूर्ण हो गई है। अब पहले से और भी ज्यादा लोग अपनी सेहत को लेकर सावधान और सतर्क होने लगे हैं। वरना यह कहावत तो सालों से कही जा रही है- पहला सुख निरोगी काया। इसके बावजूद हम भारतीयों ने कुछ ऐसी आदतों को भुला डाला जो वर्षों से हमारे जीवन का हिस्सा थीं।
अपने घर में दादी-नानी से कभी पूछिएगा कि कैसे आज से 30 साल पहले तक लोग बाहर से घर आने के बाद हाथ-पैर धोकर ही घर में प्रवेश किया करते थे, रात के भोजन का समय रात 7 के पहले ही हुआ करता था, लोगों के पास हर काम के लिए मशीनें नहीं हुआ करती थीं, लोग पैदल या साइकिल से लंबी दूरियां भी तय किया करते थे, उनके पास मोबाइल फोन जैसे गैजेट्स भी नहीं हुआ करते थे, वे लोग समय पर सोया-समय पर जागा करते थे। वैसे गांवों और छोटे शहरों में आज भी जीवनशैली लगभग ऐसी ही है।
दरअसल, यही कारण है कि कोरोना की पहली लहर का असर छोटी जगहों पर नहीं के बराबर हुआ और दूसरी लहर में भी यह शहरों से ही वहां पहुंची। यही नहीं शोध में यह भी साबित हुआ है कि कोरोना का असर उन लोगों पर कम रहा जो उपरोक्त प्रकार की यानी अच्छी जीवनशैली जी रहे थे। मतलब सीधा सा है कि यदि आप स्वस्थ रहेंगे, फिट रहेंगे तो लम्बा जीवन जी सकेंगे।
आज धनतेरस है ऐसे में जीवन के असली धन की बात करें तो जीवन का सबसे कीमती धन सेहत ही है। धनतेरस को केवल समृद्धि का ही दिन नहीं माना जाता, यह धन्वंतरि देव का भी दिन है। इस दिन अगर सोना-चांदी खरीदना शुभ है तो इस दिन स्वास्थ्य को लेकर सजग होना भी पुण्यदायी है। तो इस धनतेरस कुछ कदम स्वस्थ ज़िन्दगी की तरफ भी बढ़ाइए और अपने आने वाले कल में स्वस्थ रहकर लुत्फ उठाइए।
कुछ बातें जो इस धनतेरस आप जीवन में शामिल कर सकते हैं
- अगर अब तक आपने बिना सही रूटीन और बिना एक्सरसाइज के समय निकाल दिया है तो भी कोई बात नहीं। इस धनतेरस शुरुआत करें एक हेल्दी दिन की। अपने लिए एक सही रूटीन, एक्सरसाइज और सही डाइट का लक्ष्य बनाएं।
- हाथ साफ करने की आदत, मास्क लगाना, हाइजीन व साफ-सफाई की जो आदत आपने कोरोना काल में अपनाई है उसे आगे भी जारी रखें।
- इस रूटीन को धीरे धीरे आगे बढ़ाएं लेकिन बीच में छोड़ें नहीं। त्योहार के दौरान आपके पास समय थोड़ा कम होगा, अतिरिक्त काम भी होंगे और सेलिब्रेशन भी होगा। उस दौरान अपने रूटीन को थोड़ा - बहुत आगे पीछे कर लें।
जैसे डाइट के लिए कम मीठे का रूल बनाएं, एक्सरसाइज अगर नहीं कर पा रहे हों तो सुबह सिर्फ आधा घन्टा स्पॉट जॉगिंग, डीप ब्रीद या तेज चलने जैसेई कोई भी एक्टिविटी करें। साथ ही रात में भोजन की जगह फल, दूध आदि से काम चलाएं। इसके लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा लेकिन धीरे-धीरे ये आदत में आ जायेगा।
- अब कीजिए सबसे महत्वपूर्ण काम। इस धनतेरस शगुन के लिए एक मेडिक्लेम पॉलिसी, एनुअल चैकअप या हेल्थ सम्बन्धी अन्य चीजों में भी निवेश कीजिए। यह एक तथ्य है कि कोरोना के आने के बाद जिन लोगों ने इस तरह की चीजों में निवेश किया था, उन पर मुश्किल आने पर आर्थिक बोझ कम पड़ा। तो इस धनतेरस, सही सलाह से सोच समझकर ऐसी किसी चीज में इन्वेस्ट करें।
- घर में एक रूल बनाइए कि हफ्ते भर में आप कम से कम 4 दिन नाश्ते में मौसमी फल खाएंगे और जंक से ज्यादा पैसा ड्राई फ्रूट्स पर लगाएंगे।
- अगर आप जीवनशैली सम्बंधित समस्याओं जैसे डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर का असंतुलन,मोटापा आदि से ग्रसित हैं तो नियमित जांच का नियम बनाएं।
- अपने घर के सदस्यों को भी प्रेरित करें कि वे सेहत को लेकर सजग रहें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।