{"_id":"5d30a1658ebc3e6cad33402d","slug":"young-man-killed-in-unnao-by-brick","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में ईंट से सिर कूंचकर युवक की बेरहमी से हत्या, मां को खेत में खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में ईंट से सिर कूंचकर युवक की बेरहमी से हत्या, मां को खेत में खून से लथपथ मिली लाश
Thu, 18 Jul 2019 10:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के गंजमुरादाबाद मे युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घर से एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव मिला। शव के पास ही खून से सनी ईंट व एक डंडा भी मिला है। युवक की मां ने गांव के एक वृद्ध, उसके दो बेटे समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मां का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उसके बेटे की शराब पिलाने के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने गांव के ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आशायस निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ मिंटू (32) पुत्र बलबीर सिंह पेशे से कार चालक था।

वह काफी समय से लखनऊ जिले के आलमबाग मोहल्ले में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर वहीं प्राइवेट वाहन चलाता था। मंगलवार शाम अजय अकेले गांव आया था। उसकी पत्नी मायके गई थी। मां सुषमा ने बताया कि बुधवार शाम अजय घर से निकला था। देर रात उसे गांव के ही लिटिल सिंह व सोनू सिंह के साथ देखा गया था।
रात में जब अजय घर नहीं लौटा तो शक हुआ। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि अजय का शव एक किमी दूर नंगाखेड़ा गांव के पास में खेत में पड़ा है। परिजनों के अनुसार जब घटनास्थल पहुंचे तो अजय का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। ईंट से सिर पर कई वार किए गए थे।

हत्या की सूचना पर सीओ बांगरमऊ अंबरीश भदौरिया, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक अजय की मां सुषमा ने गांव के ही अमोल सिंह, उसके बेटे लिटिल सिंह व सोनू सिंह, शशिकांत यादव व अर्जुन सिंह पर पुरानी रंजिश में बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया।
मां सुषमा का आरोप है कि आरोपी बुधवार शाम उसके बेटे को अपने साथ लेकर गए थे। उन्होंने पहले उसे शराब पिलाई और बाद में हत्या कर दी। पुलिस ने मां सुषमा की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट की है।
सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि मृतक अजय का पिता बलबीर सिंह आरोपी अमोल सिंह के भाई की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। पुलिस उसी घटना से अजय की हत्या की घटना को जोड़कर देख रही है। एसपी एमपी वर्मा ने जल्द से जल्द हत्या की घटना का खुलासा किया जाएगा।