{"_id":"58ece2fd4f1c1b9d36cf687f","slug":"women-entrepreneur-celebrates-baisakhi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगड़े में ऑफिस की बॉसेज ने जमाए रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगड़े में ऑफिस की बॉसेज ने जमाए रंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
वैसाखी मनाते हुए महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अपने—अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ चुकी महिला एंटरप्रेन्योर मंगलवार को मस्ती के माहौल में रमी हुई नजर आई।
एसोसिएशन ऑफ वीमन एंटरप्रेन्योर की ओर से मंगलवार को होटल ग्रांड उनियारा में बैसाखी फेस्टिवल आयोजित किया गया। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी वीमन एंटरप्रेन्योर ने भाग लिया। कार्यक्रम में बैसाखी के गीत भी गाए गए और ढोल पर जमकर धमाल भी मचा। रंगारंग वेशभूषा में सजी धजी महिलाएं पंजाबी संस्कृति को दर्शा रही थी।
कार्यक्रम की शुरुआत एक—दूसरे को बधाई देने से हुई। इसके बाद पंजाबी गीतों और ढोल की थाप ने समां बांध दिया। एक के बाद एक कई गीत हुए। महिलाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए। इस मौके पर पंजाबी कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति पेशकर सभी का दिल जीत लिया।