{"_id":"571145c44f1c1be7194a6bb4","slug":"wheat-cutting-start-after-baishakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी के बाद शुरू हुई फसल की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी के बाद शुरू हुई फसल की कटाई
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकूल मौसम से प्रभावित हुई गेहूं की पैदावार
- फोटो : अमर उजाला
बैसाखी पर्व के बाद गेहूं की कटाई तेज हो गई है। कंडी क्षेत्रों के बाद अब मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब गेंहू की कटाई शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जिन किसानों की कटाई पूरी हो चुकी है वह थ्रेशिंग करवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
किसान देव राज, बलदेव सिंह, सेवा राम आदि ने बताया कि उन्होंने कटाई का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसके साथ ही थ्रेशिंग भी शुरू कर दी गई है। वहीं महानपुर के किसान बाबूराम ने बताया कि अभी कटाई शुरू नहीं हुई, लेकिन कुछ दिनों में कटाई का काम शुरू हो जाएगा और उसके बाद ही थ्रशिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौसम के कारण फसल कुछ दिन देरी से लगी थी। जिसके कारण कटाई में भी कुछ देरी होगी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक अमरीश वैध ने कहा कि गेहूं की कटाई का समय शुरू हो गया है। पूरे अप्रैल महीने तक गेहूं की फसल की कटाई का काम चलेगा। वहीं उसके बाद अगली फसल के लिए तैयारी होगी।
विज्ञापन