फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   What kind of rift in relationships

रिश्तों में ये कैसी दरार

Sun, 03 Sep 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
What kind of rift in relationships
पिटाई सेदंप बड़े भाई की मौत - फोटो : demo

विज्ञापन

‌‌
छोटे भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को दौड़ा-दौड़ कर पीटा। पिटाई से बचने को बड़ा भाई छत की ओर भागा। तभी उसका पैर फिसल गया। छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। शव रातभर घर में पड़ा रहा। शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की वजह छेड़खानी बताई जा रही है। 


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव शादीपुर के मजरा वैरी निवासी शीतला प्रसाद रैदास (45) की पत्नी मनमुटाव के चलते कई साल पहले उसे छोड़कर चल गई थी। शीतला प्रसाद अपने छोटे भाई इंदल प्रसाद के साथ रहता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी इंदल प्रसाद की पत्नी सुशीला ने बताया कि शुक्रवार रात शीतला प्रसाद उससे अभद्रता करने लगा। इंदल ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा। इस पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


शीतला प्रसाद अपना बचाव करते हुए छत की ओर भागा। पैर फिसलने से वह छत से नीचे आंगन में गिर गया। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। बड़े भाई की मौत के बाद इंदल घर से भाग निकला। शीतला का शव रात भर घर में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह इंदल की बेटी विनीता और बेटा सुनीत ने शव देखा तो रोते हुए घर से बाहर आए। बाद में पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग पहुंचे तो देखा कि शीतला प्रसाद का शव पड़ा था और वहीं कुछ दूर पर सुशीला बैठी थी। जानकारी होने पर शीतला प्रसाद का चचेरा भाई रामप्रसाद भी पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची और शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में रामप्रसाद बताया है कि शीतला प्रसाद मानसिक बीमार रहता था।

उसकी पत्नी 18 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। शुक्रवार को वह इंदल प्रसाद की पत्नी से अभद्रता कर रहा था। विवाद बढ़ गया तो मारपीट हो गई। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला हिरासत में है दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


मृतक शीतला प्रसाद की गैर इरादतन हत्या में नामित दंपति के साथ उनकी एक साल की दुधमुही बच्ची को भी जेल में ही रहना होगा। आरोपी सुशीला की एक साल की बच्ची है। जिसे अभी मां की जरूरत है। अब मां के जेल जाने से उसे भी जेल मेें ही रहना पड़ेगा। सुशीला के चार बच्चों में विनीता (12), सुनीत (8), निशू (6) व रेशू (3) हैं। इन बच्चों को ननिहाल भेजा जाएगा।

-शुक्रवार रात छोटे भाई की पत्नी से अभद्रता करने का आरोप
-शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची, महिला को हिरासत में लिया
-चचेरे भाई की तहरीर पर दंपति पर दर्ज किया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed