फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two soldier Remains found during the France Digging

16 नवंबर तक भारत लाए जाएंगे फ्रांस में मिले गढ़वाली सैनिकों के अवशेष

Mon, 13 Nov 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन Updated Mon, 13 Nov 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
two soldier Remains found during the France Digging

फ्रांस के रिचेबर्ग नामक स्थान पर खुदाई के दौरान दो गढ़वाली सैनिकों के अवशेष मिले है।  सूचना पर फ्रांस सरकार द्वारा भारत को आमंत्रण दिए जाने के बाद गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों की टीम फ्रांस पहुंच गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लैंसडौन से सेना के दो अधिकारियों के साथ टीम दिल्ली में आवश्यक कागजी कार्रवाई निपटाने के बाद के फ्रांस के लिए रवाना हुई थी। अवशेषों की जांच के बाद सैनिकों की टीम अपने रणबांकुरों को रिचेबर्ग में ही श्रद्धांजलि देगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के रणबांकुरों के अवशेष लेकर फ्रांस से 16 नवंबर तक स्वदेश वापसी की संभावना जताई है।
विज्ञापन


फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि के अनुसार खुदाई के दौरान एक जर्मन, एक ब्रिटिश, और दो गढ़वाल सैनिकों के अवशेष मिले हैं। गढ़वाली सैनिकों के सोल्डर पर 39 लिखा है, जिससे समझा जा रहा है कि दोनों सैनिकों का 39 गढ़वाल राइफल्स से संबध रहा है। यह सभी अवशेष लेवेंट्री सैन्य कब्रिस्तान से 11 किमी. दूर उत्तर दिशा में पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम विश्व युद्ध में गढ़वाली सेना का योगदान
प्रथम महायुद्ध में गढ़वाल की सेना ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। जर्मन सैनिकों के बीच गढ़वाली सैनिकों की टोली तूफानी टुकड़ी के नाम से प्रसिद्ध थी। गढ़वाली ब्रिगेड 2/39 बटालियन 21 सितंबर 1914 को करांची से प्रस्थान कर 13 अक्तूबर को फ्रांस के बंदरगाह मार्सेल्स पहुंची और मोर्चे पर डट गई।

 इस महायुद्ध में 23 नवंबर 1914 को जर्मन सेना के बमों की परवाह न करते हुए अपनी जान हथेली पर रखकर गढ़वाली सैनिकों ने 300 गज लंबी खाई पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में अद्भुत वीरता के लिए नायक दरबान सिंह को ब्रिटिश सरकार द्वारा सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास से नवाजा गया।


10 मार्च 1915 के न्यू चैपल युद्ध में गढ़वाल राइफल्स के राइफलमैन गबर सिंह ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्हें मरणोपरांत विक्टोरिया क्रास से सम्मानित किया गया। इस युद्ध में विशिष्ट वीरता के लिए छह गढ़वाली सैनिकों को मिलिट्री क्रास से अलंकृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed