{"_id":"56ef05f74f1c1b8546f152a8","slug":"trainig-will-not-go-now-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग को अब नहीं जाना होगा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग को अब नहीं जाना होगा लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग में आने वाली नई योजनाओं या किसी भी नए बदलाव की ट्रेनिंग के लिए अब कर्मचारियों और डॉक्टरों को लखनऊ तक का सफर नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश के 16 जिला अस्पताल या महिला अस्पताल में ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से 2.23 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं और इसे बनाने की जिम्मेदारी राज्य परिवार नियोजन सेवा अभिनिकरण एजेंसी को दी गई है।
गोरखपुर मंडल में देवरिया और संतकबीरनगर में यह सेंटर खोला जाएगा। देवरिया के महिला अस्पताल और संतकबीरनगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सेंटर खोला जाना है। हर सेंटर में तीन कर्मचारियों की तैनाती होगी। एक ट्रेनिंग क्वालिटी मैनेजर, एक ट्रेनर के अलावा एक कर्मचारी और तैनात होगा।
अस्पताल के भवन को अपग्रेड कर ट्रेनिंग के सारे काम कराए जाएंगे। मंडल के आसपास के लोगों की ट्रेनिंग अब यही होगी। इस संबंध में एजेंसी के डायरेक्टर ने एडी हेल्थ को पत्र भेजा है। अभी तक हर ट्रेनिंग के लिए डॉक्टर और कर्मचारी को लखनऊ जाना होता था। इसे लेकर बीते कई सालों से मांग की जा रही थी कि नजदीक के किसी जिले में यह व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
एडी हेल्थ ने बताया कि इस संबंध में पत्र आया है। संबंधित जिले को कमरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है।