{"_id":"57c9c8fd4f1c1bb3652cb117","slug":"tractor-trolley-hook-broken-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूटा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से मूंगफली बेचने के लिए जाते समय ट्राली का हुक टूट जाने से उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कमालगंज के गांव भूलनपुर चिरपुरा निवासी सतीश राजपूत (28) पुत्र द्रगपाल सिंह गांव के ही उपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह और ट्रैक्टर मालिक राजेश सिंह के साथ मूंगफली बेचने के लिए शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से अल्हागंज जा रहे थे। गांव नगू नगला निवासी लाखन सिंह ट्रैक्टर चला रहा था। ट्राली पर सतीश, उपेंद्र, राजेश और सतेंद्र बैठे हुए थे। ट्रैक्टर पर गांव के अमर सिंह बैठे थे। ट्रैक्टर के शहर के इटावा-बरेली हाईवे स्थित मोहल्ला दीनदयाल बाग से गुजरते समय ट्राली का हुक टूट गया। इससे ट्राली में बैठे लोग नीचे गिर पड़े। इससे चारों लोग घायल हो गए।
हादसे को देखकर आसपास के लोग आ गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर घायलों के परिवार वाले अस्पताल आ गए। यहां उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।