फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Tractor-trolley hook broken, man's death

ट्रैक्टर-ट्राली का हुक टूटा, युवक की मौत

Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hook broken, man's death
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर से मूंगफली बेचने के लिए जाते समय ट्राली का हुक टूट जाने से उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव भूलनपुर चिरपुरा निवासी सतीश राजपूत (28) पुत्र द्रगपाल सिंह गांव के ही उपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह और ट्रैक्टर मालिक राजेश सिंह के साथ मूंगफली बेचने के लिए शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से अल्हागंज जा रहे थे। गांव नगू नगला निवासी लाखन सिंह ट्रैक्टर चला रहा था। ट्राली पर सतीश, उपेंद्र, राजेश और सतेंद्र बैठे हुए थे। ट्रैक्टर पर गांव के अमर सिंह बैठे थे। ट्रैक्टर के शहर के इटावा-बरेली हाईवे स्थित मोहल्ला दीनदयाल बाग से गुजरते  समय ट्राली का हुक टूट गया। इससे ट्राली में बैठे लोग नीचे  गिर पड़े। इससे चारों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे को देखकर आसपास के लोग आ गए।  घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी पर घायलों के परिवार वाले अस्पताल आ गए। यहां उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनाें में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed