{"_id":"5f2dac438eb96e7d3175dbe1","slug":"three-diamond-worth-rs-30-to-35-lakh-get-from-laborers-diamond-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना: मजदूर को मिले एक साथ तीन हीरे, जानिए कितनी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना: मजदूर को मिले एक साथ तीन हीरे, जानिए कितनी है कीमत
Sat, 08 Aug 2020 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना।
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 08 Aug 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
हीरा सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
मध्य प्रदेश का पन्ना जिला में दुनिया की सबसे खूबसूरत हीरे निकलते हैं। यह जिला दुनियाभर में कीमती हीरों की खदानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई लोग खदानों में हीरे तलाशते हैं और हीरा मिलने पर उनकी किस्मत ही चमक उठती है। ऐसा ही एक और मामला यहां सामने आया है। एक मजदूर की किस्मत उस समय जाग उठी जब उसे खदान से एक साथ तीन हीरे मिल गए।
विज्ञापन
जानकार बताते हैं कि मजदूर को मिले इन तीनों हीरों की कीमत लगभग लगभग 30 से 35 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं इस संबंध में पन्ना जिले के हीरा अधिकारी आरके पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि उथली हीरा खदान की खुदाई के दौरान सुबल नामक मजदूर को तीन हीरे मिले हैं। इनका वजन साढ़े सात कैरेट है। इन हीरों की कीमत 30 से 35 लाख रुपये की बीच आंकी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मजदूर ने इन हीरों को सरकारी कार्यालय में जमा करा दिया है। नियमानुसार इन हीरों की नीलामी होगी, जिसके बाद 12 प्रतिशत रॉयल्टी और इनकम टैक्स काटकर सभी पैसा मजदूर को दे दिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले भी मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पन्ना की हीरा खदानों से एक मजदूर को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था।
विज्ञापन
