फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Three days after the death of two brothers due to snake bite, father was also bitten by a snake

प्रतापगढ़ : सगे भाइयों की सांप काटने से मौत के तीन दिन बाद पिता पर भी सर्प ने बोला हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 20 Sep 2023 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन गांव में दो सगे भाइयों की सांप के काटने से रविवार को मौत हो गई थी। बच्चों की मौत की सूचना पर परदेस से लौटे पिता पर भी बुधवार को उसी सांप ने हमला बोल दिया। सांप की फुफुकार से बबलू यादव बेहोश हो गया। उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 

विज्ञापन
Three days after the death of two brothers due to snake bite, father was also bitten by a snake
उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज कोटवा के धधुआ गाजन गांव में सगे भाइयों की साप काटने से मौत के तीसरे दिन पिता पर भी सर्प ने हमला बोल दिया। घटना उस समय हुई जब वह शौचालय में गया था। सांप के फुफकारने पर वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। सांप के चलते परिजनों और ग्रामीणों में काफी दहशत है। सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया है। 

विज्ञापन

 

लालगंज कोतवाली के धधुआ गाजन निवासी बबलू यादव के पुत्र अर्नव यादव (7) और अगम यादव (9) शनिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में चारपाई पर एक साथ सो रहे थे। मां सीता देवी बच्चों के बगल दूसरी चारपाई पर लेटी थी। रात साढ़े बारह बजे के करीब जहरीले सांप ने चारपाई पर चढ़कर छोटे बेटे अर्नव को डस लिया। बच्चों के चिल्लाने की आवाज पर मां सीता देवी उठी और कमरे की लाइट जलाई तो चारपाई पर जहरीला सर्प देख सन्न रह गई। इससे पहले की वह कुछ कर पाती सर्प ने बगल में सो रहे बड़े बेटे अगम को भी डस लिया।
विज्ञापन

Three days after the death of two brothers due to snake bite, father was also bitten by a snake
अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

परिजनों और ग्रामीणों में है दहशत

सांप के काटने से दोनों मासूम भाई अचेत हो गए। परिजनों की मदद से मां सीता देवी दोनों बेटों को लेकर अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों की मौत से मां सीता देवी बदहवास हो गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन सगे मासूम भाइयों का शव लेकर रात में घर पहुंचे तो गांव में हाहाकार मच गया।

Three days after the death of two brothers due to snake bite, father was also bitten by a snake
अर्नव और अगम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा पिता का उपचार
 

दोनों बच्चे लालगंज के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। पिता कामकाज के सिलसिले में परदेस में रहते हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराने से इन्कार कर दिया। पिता के परदेस से आने के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

बच्चों के मौत की सूचना पर घर पहुंचे पिता को भी बुधवार को उसी सांप ने काटने का प्रयास किया। वह शौचालय में गया था कि वहां छिपे सर्प ने हमला बोल दिया। सांप की फुफकार से बबलू यादव अचेत हो गया। परिजनों को लगा कि उन्हें भी सांप ने काट लिया है। आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर लाया गया। चिकित्सक उपचार में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed