{"_id":"59aafc334f1c1bf5278b4ec1","slug":"thousands-of-money-left-out-of-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से निकल गई हजारों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों से निकल गई हजारों की रकम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
खातों से निकल गई हजारों की रकम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी युवक के बैंक खाते से 6200 रुपये निकल गए। मोबाइल में मैसेज आने के बाद खाता धारक को जानकारी हुई। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आदर्श नगर मोहल्ला निवासी यशपाल सिंह के मोहल्ले में ही देना बैंक की ब्रांच में दो खाते हैं। यशपाल के मुताबिक उनके दोनों खातों से 16 अगस्त को 6200 रुपये निकल गए। मोबाइल में मैसेज आने के बाद जानकारी हुई।
विज्ञापन
बैंक जाकर पता किया तो एक खाते से 4700 रुपये व दूसरे खाते से 1500 रुपये निकल गए। बैंक मैनेजर से संपर्क किया गया तो वह भी सटीक जवाब नहीं दे सके। पीड़ित कोतवाली आया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल से ऑनलाइन मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
-बैंक खातों से निकल गई हजारों की रकम
-मोबाइल में एसएमएस आने पर हुई जानकारी, दर्ज कराई रिपोर्ट