{"_id":"57475e504f1c1b4407690cdf","slug":"the-ninth-day-of-the-hunger-strike-students-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवें दिन छात्रों का अनशन स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवें दिन छात्रों का अनशन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 27 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार की दोपहर रिहा किए गए बीएचयू के छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 मई से साइबर लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने सहित अन्य छात्र सुविधाओं के लिए अनशन पर बैठे छात्रों ने गुरुवार को नौवें दिन अपना अनशन स्थगित कर दिया। शाम करीब सात बजे प्रो. चौथीराम यादव की पहल पर छात्रों ने 72 घंटे के लिए अनशन स्थगित करने की घोषणा की। बुधवार की देर रात गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने अनशन जारी रखा था।
लंबे समय से अनशन के चलते छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोपहर में रिहाई के बाद 14 में 13 छात्रों को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनशन पर बैठे 14 छात्रों को बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस फोर्स ने हिरासत में ले लिया था। इनमें दो छात्र आर्य भारत और गौरव की गुरुवार की सुबह परीक्षा थी। उन्होंने पुलिस कस्टडी में अपनी सेमेस्टर परीक्षा दी। बाकी छात्रों को दोपहर बाद निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
अनशन पर रहने की वजह से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कुल 13 छात्र भर्ती हैं। देर शाम अस्पताल आए प्रो. चौथीराम यादव के अनुरोध पर छात्रों ने जूस पीकर अपना अनशन स्थगित किया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्रों में विकास सिंह, अविनाश, शांतनु, प्रियेश, अतुल, गौरव, आर्य भारत, सिद्धांत, रजत, रोशन, विनय, दीपक और आकाश हैं। उधर, पूरे घटनाक्रम के मद्देनजर बीएचयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई थी। सिंह द्वार ही नहीं परिसर में भी एहतियातन फोर्स तैनात थी। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय जहां आंदोलनकारी छात्र पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे थे, वहां ताला लगा दिया गया था। साथ ही, बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी वहां मुस्तैद थे।