{"_id":"667d9329a7beea2fef01ab17","slug":"the-miscreants-who-had-their-faces-covered-with-cloth-committed-chain-snatching-on-a-municipal-employee-caught-on-cctv-kargone-news-c-1-1-noi1224-1837670-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: मुंह पर कपड़ा बांध आए बदमाशों ने नपा कर्मचारी के साथ की चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: मुंह पर कपड़ा बांध आए बदमाशों ने नपा कर्मचारी के साथ की चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी में हुए कैद
Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:40 PM IST
सार
खरगोन जिले के बड़वाह ब्लॉक की नगर पालिका में पानी सप्लाई करने वाले एक कर्मचारी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देते पीड़ित राजू राव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह ब्लॉक में नगर पालिका के कर्मचारी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनसान क्षेत्र देखकर दो आरोपियों ने नपा कर्मचारी से उनकी दो तोले की सोने की चेन झपट ली। वहीं, इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांध पहुंचे आरोपियों में से एक आरोपी ने उन पर कट्टा भी तान दिया था। वारदात के बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस अब फुटेज में दिख रहे शातिर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
खरगोन के बड़वाह ब्लॉक की नगर पालिका में पानी सप्लाई करने वाले एक कर्मचारी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। नपा कर्मचारी राजू राव के मुताबिक, बड़वाह थाने के अंतर्गत आने वाले नर्मदा भवन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर पर कट्टा अड़ाकर उनकी दो तोले की सोने की चेन छीन ली और घटना को अंजाम देकर वे फरार हो गए। वहीं, घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में मुंह पर कपड़ा बांधे बदमाश कैद हुए हैं, जिसके बाद अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़वाह पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित राजू राव ने बताया कि वे चाय पीकर दुकान से वापस आ रहे थे, वहां का माल पलटने के लिए। इसी बीच नर्मदा रोड पर बने नर्मदा भवन के पास में उन्हें दो लड़के मिले। जिन्होंने उनसे उनकी दो तोले की सोने की चेन मांगी। तब उन्होंने चेन देने से इनकार कर दिया। लेकिन उनमें से एक लड़के ने उन पर कट्टा अड़ाकर उनके साथ छीना झपटी की और उसमें उनकी बाइक भी गिर पड़ी। इतने में सोने की चेन टूट गई, जिसे लेकर वे दोनों भाग गए। मैं भी उनके पीछे जोर-जोर से चिल्लाते हुए भागा। तब तक आवाज सुन पास के कुछ परिचित भी दौड़े, लेकिन उस वक्त तक वे दोनों भाग गए थे।
विज्ञापन
