गोली मारने की धमकी के बाद कन्हैया को मिला इनाम का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा अपने ट्वीट और प्रतिक्रिया से खबरों में रहने वाले केआरके ने कन्हैया के भाषण से प्रभावित होकर उपहार के तौर पर दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
केआरके ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैं कन्हैया कुमार के सुपरहिट भाषण के लिए उन्हें दो लाख रुपए देने का एलान करता हूं। इसलिए कोई उन्हें कह दें कि यह रकम उनके दिल्ली ऑफिस से प्राप्त कर लें।
I announce ₹2lakh gift for super hit speech of #KanhaiyaKumar so pls someone asks him to collect it from my Delhi Office.
— KRK (@kamaalrkhan) March 4, 2016
केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने इसके बाद भी ट्वीट जारी रखे और कहा कि अगर कोई जेएनयू मामले की स्क्रिप्ट लिखे तो वह इस पर देशद्रोही-2 फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। इसमें वह खुद कन्हैया कुमार की भूमिका निभाना चाहते हैं।
केआरके ने अगले ट्वीट में पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा, मोदी जी हार्दिक पटेल के पीछे, कन्हैया कुमार मोदी के पीछे और आरएसएस कन्हैया के पीछे, टू मच फन।
बता दें कि केआरके को फिल्म 'देशद्रोही' से ही फेमस हुए थे। केआरके हमेशा ही ट्वीट को लेकर विवादों में रहते हैं। वे कई फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से सोशल मीडिया पर भिड़ चुके हैं।
Modi Ji Hardik Patel ke peeche, Kanhaiya Kumar Modi Ji ke peeche n #RSS Kanhaiya Ke peeche. TOO MUCH FUN.
— KRK (@kamaalrkhan) March 4, 2016