{"_id":"5bcb0ff9bdec22699d5ac5c6","slug":"telangana-elections-2018-rupees-10-crore-ceased-in-adilabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना चुनाव: 10 करोड़ की नकदी के साथ दो गिरफ्तार, पांच बोरियों में भरे थे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलंगाना चुनाव: 10 करोड़ की नकदी के साथ दो गिरफ्तार, पांच बोरियों में भरे थे नोट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Oct 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में 10 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई। बिना हिसाब वाली इस नगदी को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आदिलाबाद के उप पुलिस अधीक्षक नरसिंम्हा रेड्डी ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे पिपरावाड़ा टोल प्लाजा में शुक्रवार को यह घटना हुई।
आगामी सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता और धन के उपयोग की जांच के लिए चलाये गये अभियान के तहत टोल प्लाजा में नकदी ले जा रही कार को रोका गया।
उन्होंने बताया कि वाहन को जांच चौकी में रोका गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ने पांच बोरियों में भरे 500 और 2000 रुपये के नोटों को जब्त किया। इसके बारे में वाहन में सवार दोनों लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दोनों का दावा है कि वे व्यापारी हैं और नागपुर से कर्नाटक में कहीं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 11 दिसंबर को मतगणना होगी। टीआरएस प्रमुख चंद्रशेखर राव ने अपने कार्यकाल से 9 महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया था।