फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sweet corn create problem for big bazar

स्वीट कॉर्न ने बढ़ाई बिग बाजार की मुश्किलें

Thu, 10 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Mar 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
sweet corn create problem for big bazar
‌‌बिग बाजार - फोटो : amar ujala

बिग बाजार में स्वीट कॉर्न फूड प्रोडक्ट के अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने स्वीट कॉर्न के पैक को सील कर दिया है। साथ ही जिलाधिकारी और मुख्य नगर अधिकारी को अगली तिथि से पहले इस संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन


आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्र कुमार ने एक उपभोक्ता से मिली शिकायत को आयोग के समक्ष रखा था। भूपेंद्र कुमार ने आयोग को बताया कि बिग बाजार, देहरादून ने उपभोक्ता पंकज गुप्ता से डेलमोंट स्वीट कॉर्न की कीमत खुदरा मूल्य से अधिक वसूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


425 ग्राम के इस पैक पर अधिकतम खुदरा मूल्य 90 रुपये प्रिंट है जबकि बिग बाजार में उनसे 19 दिसंबर 2015 को लगभग दुगुनी रकम 175 रुपये वसूल की गई।

शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि बिग बाजार में पंकज गुप्ता की तरह ही अन्य उपभोक्ताओं से भी धोखाधड़ी की जाती होगी। इसलिए यह मामला गंभीर है।

आयोग से गुहार लगाई कि ऐसे में हजारों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए। शिकायतकर्ता ने आयोग के समक्ष बिग बाजार से मिली बिल की रसीद और खरीदा गया स्वीट कार्न का टिन भी प्रस्तुत किया। आयोग के सदस्य जस्टिस राजेश टंडन मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed