{"_id":"599c60164f1c1bc9568b45b5","slug":"sushil-modi-in-support-of-rabri-devi-many-bjp-leaders-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी देवी के समर्थन में उतरे सुशील मोदी, बीजेपी के कई नेता हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी देवी के समर्थन में उतरे सुशील मोदी, बीजेपी के कई नेता हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समर्थन में दिखे। सृजन घोटाले पर जब सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ा था उसी बीच सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भले सृजन घोटाले के समय मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं। लेकिन केवल इस आधार पर उनके खिलाफ कोई मामला या आरोप नहीं लगाया जा सकता। सुशील मोदी के इस बयान के बाद भाजपा के कई नेता हैरान हैं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- 700 करोड़ के सृजन घोटाले के आरोपी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सुशील मोदी मंगलवार को बिहार विधानसभा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मोदी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को वह चाहे मुख्यमंत्री हो या वित्तमंत्री केवल उस कार्यकाल में घोटाला होने से उनकी संलिप्तता साबित नहीं होती, लेकिन अगर जांच में किसी के खिलाफ साक्ष्य पाया गया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अपने खिलाफ आरोपों पर सुशील मोदी ने कहा कि राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मंत्री रहे और तेज प्रताप यादव जब स्वास्थ्य मंत्री थे तब भी उनके विभाग के पैसे का गबन हुआ, लेकिन इससे इनको दोषी नहीं माना जा सकता।