फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, akshi, sakshi malik mother, daughter

साक्षी को ‘महारानी किशोरी आफ दा रियो रिंग’ सम्मान

Sat, 27 Aug 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Aug 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
sports, rio olympic, rio, haryana, rohtak, akshi, sakshi malik mother, daughter
एमकेजेके कॉलेज में साक्षी मलिक का सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विश्व में रोहतक का नाम रोशन करने वाले ओलंपियन बेटी साक्षी मलिक को महारानी किशोरी ऑफ दा रियो रिंग के सम्मान से नवाजा गया। एमकेजेके कॉलेज में हुए सम्मान समारोह में साक्षी का जोरदार स्वागत किया गया। समारोह से पहले कालेज में एंट्री करते ही सहपाठियों ने साक्षी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उसे गोद में उठा लिया। एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल और कॉलेज प्राचार्या डॉ. कृष्णा चौधरी समेत अन्य स्टाफ ने साक्षी को इस खिताब से नवाजा। इस दौरान साक्षी ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खेल निदेशक डॉ. ढुल ने कहा कि रोहतक की बेटी की इस उपलब्धि से देश-प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। प्राचार्या डॉ. चौधरी ने बताया कि साक्षी ने कॉलेज से बीपीएड किया है और पिछले साल ही पास आउट हुई है। कालेज के मल्टीपर्पज हाल का नाम भी साक्षी के नाम पर रखा जाएगा। इस दौरान सभी ने मिलकर कॉलेज में पौधारोपण किया। कॉलेज की तरफ से साक्षी और उसके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुशीला धनखड़, डॉ. अनीता गुलिया, डॉ. निशा हुड्डा, डॉ. सुमित दहिया, डॉ. वीना फौगाट, प्रो. हरि सिंह कमल, प्रो. आरएस सिवाच और प्रो. महताब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed