फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   six injured after a gas cylinder blasted at bus stand in Baghpat

बागपत: बस स्टैंड पर तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, छह घायल एक की हालत गंभीर

Wed, 26 Dec 2018 03:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Dec 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
six injured  after a gas cylinder blasted at bus stand in Baghpat
baghpat news

यूपी के बागपत जिले में आज सुबह तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति समेत छह छात्र घायल हो गए। घटना से इलाके में बुरी तरह हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


दिल्ली बस स्टैंड पर अचानक एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

six injured  after a gas cylinder blasted at bus stand in Baghpat
बागपत न्यूज

जानकारी के अनुसार यहां एक साइकिल पर सवार एक गुब्बारे बेचने वाला शख्स गुब्बारों में गैस भर रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतनी तेज था कि इलाके में दहशत फैल गई। 

इस दुर्घटना में गुब्बारे बेचने वाला मनोहर निवासी शिकोहपुर बुरी तरह घायल हो गया। इसके अलावा नजदीक खड़े पांच छात्रों नितिन चौहान, अखिल तोमर, मधुर शर्मा, आशीष व साकिब को गंभीर चोटें आईं। इन सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के बाद बिखरे सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed