{"_id":"57bf502d4f1c1b0d4bd4f53d","slug":"shree-krishna-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा
lalitpur
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
celebration
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह पर्व के अवसर पर यादव समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जुगपुरा के श्रीहनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तुवन मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां अखिल ब्रह्मांड नायक योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती व प्रसाद वितरण हुआ। यात्रा में बुंदेलखंडी लोकविधाएं सागर की रमतूला पार्टी, चक महरौनी की सैरा पार्टी और मथुरा वृृंदावन की रासलीला प्रमुख आकर्षण रहे।
बृहस्पतिवार को जहां पूरे जनपद में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह समिति के संयोजक तिलक यादव की अगुवानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मुहल्ला जुगपुरा स्थित श्रीहनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जो देवगढ़ से स्टेशन तिराहा, इंद्रप्रस्थ हाउस, जिला परिषद, वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर चौराहा, पुरानी तहसील तिराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए श्रीतुवन मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु सबसे आगे धर्मध्वज लहराते हुए चल रहे थे, इसके पीछे घोड़े पर सवार श्रद्धालु यात्रा की अगुवानी में चल रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों की दर्जनों झांकियां यात्रा निकाली गईं। झांकियों के पीछे करीब एक दर्जन बग्घियों पर श्रीकृष्ण के स्वरूपों की झांकियां यात्रा को शोभायमान बना रही थीं। इनके पीछे बग्घियों पर सवार श्री रणछोर धाम के महंत वीरेंद्रानंद महाराज, चंडीपीठाधीश्वर चंद्रेश्वर गिरि महाराज के अलावा ब्रह्मकुमारी बहनें द्वारा श्रीकृष्ण के स्वरूप की बग्घियों पर सवार झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा के मध्य में मथुरा-वृंदावन की रासलीला का नृत्य देखने को सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही।
वहीं, चकमहरौनी की सेरा पार्टी, सागर की रमतूला पार्टी और आधुनिक गरजती बंदूक प्रमुख आकर्षण रही। शोभायात्रा में जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ों कृष्णभक्त श्रीकृष्ण के मधुुर गीतों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा का इंद्रप्रस्थ हाउस पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीवर्णी चौराहा, तुवन मंदिर चौराहा, घंटाघर, तालाबपुरा में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा तोरणद्वार व टेंट लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा अनेकों जगह श्रीकृष्ण के स्वरूपों को फूल मालाएं पहनाकर आरती उतारी गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दोपहर बाद साढ़े तीन बजे श्रीतुवन मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां अखिल ब्रह्मांड नायक योगेश्वर श्रीकृृष्णजी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद यहां प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जयराम सिंह यादव, कैलाश सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, यादवेंद्र सिंह यादव, दिमान सिंह यादव, , जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, फूलसिंह यादव, सोबरन सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
ललितपुर। चंद्राशा कंप्यूटर के प्रबंधक एआर राठौर के नेतृत्व में तुवन मंदिर चौराहे पर शोभायात्रा का मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। रामगोपाल सोनी, विनोद नामदेव, जाहर सिंह राजपूत, लोकेंद्र राठौर, नाथूराम अहिरवार, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे। हिंदुत्व सेवा समिति द्वारा घंटाघर पर शोभायात्रा का पेयजल पिलाकर और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव, लक्ष्मीनारायण पंडा, आयुष नामदेव, वासुदेव पटवा, राजा कुुशवाहा, रुपेश पार्षद, आदि उपस्थित रहे। अखिलभारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा जन्माष्टमी शोभायात्रा का तुवन मंदिर पर फूलमालाओं व प्रसाद वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक धावरी, जीवन दाऊ चौहान, नवल घावरी, किरन करौसिया, लालाराम नरवारे, विनीत वाल्मीकि, प्रकाश शहरदार मौजूद रहे।