फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Show the voting mark on finger get special discount on shopping in Rewa

Rewa News: उंगली पर दिखाओ वोट देने का निशान, खरीदारी पर मिलेगी विशेष छूट, ऑफर 30 जून तक

Sat, 20 Apr 2024 02:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Apr 2024 02:43 PM IST
सार

रीवा व्यपारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया कि उनकी केक बनाने की बेकरी है। इस ऑफर के तहत वह 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मतदान करने वालों को एक केक की खरीददारी पर एक केक मुफ्त देंगे।

विज्ञापन
Show the voting mark on finger get special discount on shopping in Rewa
वोट प्रतिशत बढ़ाने की कवायद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग अक्सर नए नए प्रयोग करता है, ताकि लोग काम काज छोड़कर अपने घरों से बाहर निकले और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। लोकसभा चुनाव के बीच भी चुनाव आयोग ऐसा ही कर रहा है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होना है, पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इस दिन रीवा सीट पर भी वोटिंग होगी। इससे पहले जिला निर्वाचन आधिकारी और चुनावी दल वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसा ही एक प्रयास IAS अफसर और रीवा नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने किया है। IAS संस्कृती जैन ने रीवा व्यापारी संघ के साथ मिलकर वोट फॉर ऑफर स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति वोट डालने के बाद दुकानदार को स्याही लगी उंगली दिखाएगा तो उसे खरीदारी पर कुछ प्रतिशत की छूट मिलेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर 26 अप्रैल से 30 तक सीमित
इस योजना के तहत छूट पाने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है और कुछ दुकानों को भी चिन्हित किया है। इन दुकानों के बाहर पोस्टर चस्पा कर ऑफर की जानकारी दी गई है। यह ऑफर वोटिंग प्रक्रिया के दिन  26 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। 


एक केक के साथ एक केक मुफ्त
रीवा व्यपारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया कि उनकी केक बनाने की बेकरी है। इस ऑफर के तहत वह 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मतदान करने वालों को एक केक की खरीददारी पर एक केक मुफ्त देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed