फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Investors made allegations against AVM Real Estate Company filed a complaint and filed a statement in Rajnandg

राजनांदगांव : एवीएम रियल एस्टेट कंपनी को लेकर निवेशकों ने लगाया आरोप, शिकायत कर दर्ज कराया बयान

Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 06:30 PM IST
सार

दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के कई ग्रामीण निवेशकों ने एवीएम रियल एस्टेट कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं,निवेशकों का दावा है कि वर्ष 2010 में 5 साल में पैसा डबल करने का वादा कर उनसे रकम जमा कराई गई।

विज्ञापन
Investors made allegations against AVM Real Estate Company filed a complaint and filed a statement in Rajnandg
.

विस्तार

दुर्ग और राजनांदगांव क्षेत्र के कई ग्रामीण निवेशकों ने एवीएम रियल एस्टेट कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं,निवेशकों का दावा है कि वर्ष 2010 में 5 साल में पैसा डबल करने का वादा कर उनसे रकम जमा कराई गई,लेकिन परिपक्वता अवधि 2015-16 में पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया,निवेशकों के अनुसार उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत,खेती से हुई आमदनी और पारिवारिक जरूरतों के लिए जोड़ी गई रकम कंपनी में निवेश की थी।

विज्ञापन


कई लोगों का कहना है कि जब भुगतान की मांग की गई तो उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला,कुछ निवेशकों का यह भी आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने की स्थिति बनने पर उनसे समझौता किया गया और शिकायत वापस लेने पर भुगतान का आश्वासन दिया गया,हालांकि उनका दावा है कि समझौते की शर्तों के अनुरूप भी पूरी राशि आज तक वापस नहीं मिली जिसको लेकर निवेशकों की शिकायत के बाद निवेशक आज बड़ी संख्या में राजनांदगांव एसपी कार्यालय पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया हैं,बयान लेने आज बुलाया गया था,जिस पर निवेशकों ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया गया हैं,निवेशकों ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग की हैं,लाखों रुपए निवेशकों का कंपनी में फंसा हुआ हैं,जिसको दिलाने की मांग की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed