फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police take action against interstate liquor smugglers two accused

राजनांदगांव में शराब तस्करों पर एक्शन: अंग्रेजी की 43 पेटी जब्त, नाकेबंदी में दो तस्कर भी पकड़े

Thu, 14 May 2026 03:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 03:08 PM IST
सार

राजनांदगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बागनदी थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 43 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब और एक महंगी कार जब्त की गई।

विज्ञापन
Police take action against interstate liquor smugglers two accused
राजनांदगांव में शराब तस्करों पर एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 43 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जब्त की है। अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन


यह शराब मध्य प्रदेश से राजनांदगांव होते हुए दुर्ग लाई जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में अवैध शराब दुर्ग की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर बागनदी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर नाकेबंदी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस वाहन को ठोकर मार दी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूर पर आरोपियों को पकड़ा। कार की डिक्की की जांच करने पर 43 पेटी शराब मिली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की गई 43 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। शराब तस्करी में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगा रही है।


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed