{"_id":"5787ef684f1c1b067b13d93e","slug":"rojgar-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के आवेदन फार्म मुफ्त करेगी सपा सरकार: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के आवेदन फार्म मुफ्त करेगी सपा सरकार: आजम
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलान किया को वह नौकरी के आवेदन फार्म मुफ्त कराने की सिफारिश मुख्यमंत्री से करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। बोले, बादशाह ने सेल्फी सिखाकर नौजवानों को मौत का रास्ता दिखाया है।
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के रोजगार मेले में ट्रेंड युवक और युवतियों को नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न ट्रेड में ट्रेनिंग लेने वाले युवक और युवतियों को तरक्की की राह दिखाई।
आजम खां ने कहा कि गम और खुशी के बीच से ही तरक्की का रास्ता निकलता है। इसलिए परेशानियों से हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
आजम खां ने भरोसा दिलाया कि अब नौकरी पाने को आवेदन करने के लिए नौजवानों को अपनी बहन की अंगूठी नहीं बेचनी पड़ेगी। वह मुख्यमंत्री से सिफारिश करेंगे कि नौकरी के आवेदन करने की सारी औपचारिकताएं मुफ्त होनी चाहिए। क्योंकि चंद को ही नौकरी मिलती है। बाकी नौजवानों को रोते हुए वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को समझाया वो सेल्फी से बचें। क्योंकि प्रधानमंत्री ने सेल्फ के बजाए सेल्फी सिखाकर मौत का रास्ता दिखाया है। लालपुर डैम की घटना का जिक्र करते हुए इस तरह रोजाना 2500 से 3000 नौजवान सेल्फी के चक्कर में अपना जान गवां देते हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने रोजगार मेले में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन अजहर खां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मायादेवी भी थीं।