फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   road accident, one die, sixteen injured

सड़क हादसे में एक की मौत, सोलह घायल

Tue, 25 Nov 2014 10:34 PM IST
मुक्तसर/ब्यूरो/अमर उजाला
मुक्तसर/ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 25 Nov 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
गांव लुहारा के समीप मंगलवार को कार और जीप में हुई भिंड़त में कार चालक की मौत हो गई। वहीं जीप में सवार सोलह लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



बठिंडा जिले की स्पिनिंग मिल में काम करने वाले कर्मचारियों से भरी जीप सुबह सवा सात बजे दोदा से रवाना हुई। गांव लुहारा के पास पहुंची तो जीप चालक  संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


इससे जीप बठिंडा की ओर से आ रही वरना कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चालक गुरजीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी पटियाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप में सवार सभी सोलह लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत दोदा के हेल्थ सेंटर में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद पांच गंभीर घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।



घायलों में वीरपाल कौर, पूजा रानी, गुग्गू, जसविंदर कौर, करमजीत कौर, कुलविंदर कौर, अमरजीत कौर, अर्शदीप कौर, परमजीत कौर, रमन कौर, लवजिंदर कौर, गुरविंदर सिंह, हैप्पी सिंह, लवली सिंह व जीप चालक वकील सिंह गांव सिखवाला शामिल हैं। एसएमओ डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि गंभीर रूप में घायल पांच लोगों को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed