फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   registration for lda flats will be open in december

फ्लैट्स के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे पंजीकरण, देखें डिटेल..

Thu, 30 Nov 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
registration for lda flats will be open in december
डेमो
 एलडीए में बाबुओं और संपत्ति विभाग के अधिकारियों पर हुई सख्ती के बाद प्राधिकरण की सबसे अधिक मांग में बनी योजनाओं में छिपे 301 फ्लैट सामने आए हैं। ये फ्लैट गोमतीनगर योजना, गोमतीनगर विस्तार योजना से लेकर अलीगंज तक में मौजूद हैं। अब प्राधिकरण इनके साथ ही करीब 805 फ्लैटों के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में पंजीकरण खोलने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


वीसी प्रभु एन सिंह की सख्ती के बाद सभी योजनाओं के बाबुओं ने अपने यहां छिपे पड़े फ्लैटों को तलाश करना शुरू किया। इसके बाद एक के बाद एक फ्लैट निकल कर सामने आने लगे। वीसी ने सभी बाबुओं और संपत्ति अधिकारियों से एक शपथ पत्र भी देने के लिए कहा, जिसमें उनकी योजना में कोई फ्लैट खाली नहीं होने की सूचना देनी थी। शपथ पत्र झूठा निकलने के बाद विभागीय कार्रवाई के डर से सभी बाबुओं ने अपने यहां के फ्लैट निकालकर देना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


यह फ्लैट ग्रीनवुड, अलकनंदा, कावेरी जैसे अपार्टमेंट से लेकर कम कीमत के वनस्थली, सुलभ आवास योजना तक में निकले हैं। एलडीए के पास जो रिक्त फ्लैट निकले हैं। उनकी कीमत पांच लाख रुपए से शुरू होकर 70 लाख रुपए तक है। इसमें ईडब्ल्यूएस आवास से लेकर 3बीएचके तक के फ्लैट एलडीए बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि मांग केचलते पहले आओ-पहले पाओ में बेचने पर आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते थे। ऐसे में इनको पंजीकरण और लॉटरी के माध्यम से बेचने की योजना तय की गई। सीजी सिटी के फ्लैट भी इस बार एलडीए पंजीकरण के जरिए बेचेगा। पहले पंजीकरण के बाद केवल 170 फ्लैट ही यहां बचे हैं। 600 फ्लैट एक ही बार में एलडीए यहां बेच चुका है।

देखें, यहां भी एलडीए खोल रहा पंजीकरण

registration for lda flats will be open in december
डेमो
यहां भी एलडीए खोल रहा पंजीकरण
जानकीपुरम  सृष्टि  अपार्टमेंट में 31, स्मृति  में 116 ,  प्रियदर्शिनी  सोपान-1 में  141, सोपान-2  में 96, सृजन में 120 फ्लैट ।     

अभी और तलाश जरूरी?
एलडीए की गंगा, यमुना, सरस्वती, सनराइज अपार्टमेंट, सुलभ आवास गोमतीनगर विस्तार-1 व 4 जैसे प्रोजेक्टों में अभी फ्लैट खाली बचे हुए हैं। इनकी संख्या दर्जनों में हो सकती है। अभी भी इन अपार्टमेंट के बाबुओं ने फ्लैट रिक्त होने की सूचना नहीं दी है। यहां भी तलाश की जाए तो एलडीए को बिक्री के लिए और भी फ्लैट मिल सकते हैं।

बाबुओं से छिपे फ्लैटों की सूचना मिल गई है। इनकी नई कॉस्टिंग के लिए फाइल भेज दी गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में वीसी की अनुमति के बाद फ्लैटों केलिए पंजीकरण खोल दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। - राजेश शुक्ला, ओएसडी, एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed