{"_id":"5a1fcf864f1c1b7a548c035b","slug":"registration-for-lda-flats-will-be-open-in-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट्स के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे पंजीकरण, देखें डिटेल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट्स के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे पंजीकरण, देखें डिटेल..
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए में बाबुओं और संपत्ति विभाग के अधिकारियों पर हुई सख्ती के बाद प्राधिकरण की सबसे अधिक मांग में बनी योजनाओं में छिपे 301 फ्लैट सामने आए हैं। ये फ्लैट गोमतीनगर योजना, गोमतीनगर विस्तार योजना से लेकर अलीगंज तक में मौजूद हैं। अब प्राधिकरण इनके साथ ही करीब 805 फ्लैटों के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में पंजीकरण खोलने की तैयारी कर रहा है।
वीसी प्रभु एन सिंह की सख्ती के बाद सभी योजनाओं के बाबुओं ने अपने यहां छिपे पड़े फ्लैटों को तलाश करना शुरू किया। इसके बाद एक के बाद एक फ्लैट निकल कर सामने आने लगे। वीसी ने सभी बाबुओं और संपत्ति अधिकारियों से एक शपथ पत्र भी देने के लिए कहा, जिसमें उनकी योजना में कोई फ्लैट खाली नहीं होने की सूचना देनी थी। शपथ पत्र झूठा निकलने के बाद विभागीय कार्रवाई के डर से सभी बाबुओं ने अपने यहां के फ्लैट निकालकर देना शुरू कर दिए।
यह फ्लैट ग्रीनवुड, अलकनंदा, कावेरी जैसे अपार्टमेंट से लेकर कम कीमत के वनस्थली, सुलभ आवास योजना तक में निकले हैं। एलडीए के पास जो रिक्त फ्लैट निकले हैं। उनकी कीमत पांच लाख रुपए से शुरू होकर 70 लाख रुपए तक है। इसमें ईडब्ल्यूएस आवास से लेकर 3बीएचके तक के फ्लैट एलडीए बेचेगा।
विज्ञापन
वीसी प्रभु एन सिंह का कहना है कि मांग केचलते पहले आओ-पहले पाओ में बेचने पर आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठ सकते थे। ऐसे में इनको पंजीकरण और लॉटरी के माध्यम से बेचने की योजना तय की गई। सीजी सिटी के फ्लैट भी इस बार एलडीए पंजीकरण के जरिए बेचेगा। पहले पंजीकरण के बाद केवल 170 फ्लैट ही यहां बचे हैं। 600 फ्लैट एक ही बार में एलडीए यहां बेच चुका है।

देखें, यहां भी एलडीए खोल रहा पंजीकरण
डेमो
यहां भी एलडीए खोल रहा पंजीकरण
जानकीपुरम सृष्टि अपार्टमेंट में 31, स्मृति में 116 , प्रियदर्शिनी सोपान-1 में 141, सोपान-2 में 96, सृजन में 120 फ्लैट ।
अभी और तलाश जरूरी?
एलडीए की गंगा, यमुना, सरस्वती, सनराइज अपार्टमेंट, सुलभ आवास गोमतीनगर विस्तार-1 व 4 जैसे प्रोजेक्टों में अभी फ्लैट खाली बचे हुए हैं। इनकी संख्या दर्जनों में हो सकती है। अभी भी इन अपार्टमेंट के बाबुओं ने फ्लैट रिक्त होने की सूचना नहीं दी है। यहां भी तलाश की जाए तो एलडीए को बिक्री के लिए और भी फ्लैट मिल सकते हैं।
बाबुओं से छिपे फ्लैटों की सूचना मिल गई है। इनकी नई कॉस्टिंग के लिए फाइल भेज दी गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में वीसी की अनुमति के बाद फ्लैटों केलिए पंजीकरण खोल दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। - राजेश शुक्ला, ओएसडी, एलडीए