फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   reason behind kishangarh triple murder

किशनगढ़ तिहरा हत्याकांड: बहन की युवक से दोस्ती बनी वारदात की वजह, महीनों से बन रहा था प्लान

Thu, 11 Oct 2018 05:02 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
reason behind kishangarh triple murder
किशनगढ़ ट्रिपल मर्डर

बहन की एक युवक से दोस्ती सूरज उर्फ सर्वनाम वर्मा को बेहद नापसंद थी। इसीलिए उसने पिता मिथिलेश, मां सिया और छोटी बहन नेहा को मौत के घाट उतार दिया। वह नहीं चाहता था कि नेहा उस युवक से बात करे। आरोपी तीन दिन से घर से गायब था और वारदात वाली रात ही लौटा था। आरोपी नशा लेने का आदी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूरज अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहता था, जबकि माता-पिता टोका-टाकी करते थे। वह कई महीने से बहन की हत्या की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेहा की उज्ज्वल नाम के लड़के से दोस्ती थी। ये बात सूरज को पता थी। वह नहीं चाहता था कि नेहा उज्ज्वल से बात करे। तीन दिन बाद वह मंगलवार रात घर आया तो माता-पिता सो गए थे। रात को उसका नेहा से युवक से बात करने को लेकर झगड़ा हो गया। उसने बहन पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी गर्दन काट दी। नेहा की चीख सुनकर सिया कमरे से बाहर आ गई थी। उसने इस हरकत के बारे में सवाल किया तो सूरज ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूरज ने सिया व नेहा पर चाकू से सबसे ज्यादा वार किए थे। इन दोनों की हत्या करने के बाद उसे लगा कि वह फंस जाएगा तो वह पिता के कमरे में पहुंच गया। पिता पर उसने सोते समय ही चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसने पिता की छाती, गर्दन व पैर पर वार किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह घर में बैठा रहा। उधर, शोर सुनकर पड़ोसी ने सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब वे पहुंच तो आरोपी के हाथ खून से सने हुए थे और कपड़ों पर भी काफी खून था। संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि सूरज मौज-मस्ती की जिंदगी जीना चाहता था। परिजन उसे आठ बजे से पहले आने को कहते थे। आठ बजे के बाद आने पर उसकी पिटाई होती थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वह बहन की हत्या की साजिश कई महीने से रच रहा था। इसके लिए वह लंबा चाकू महरौली में एक दुकान से 200 रुपये में लेकर आया था। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed