फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Government Distribute Jio Phone In only 95 Rupees

जानिए क्या है राजस्थान सरकार के 95 रुपये में फोन देने का सच

Sat, 15 Sep 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Government Distribute Jio Phone In only 95 Rupees
भामाशाह कार्ड

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने भामाशाह कार्ड धारकों को लुभाने के लिए 95 रुपये में जियो फोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस फोन के वितरण का कार्य 30 सितंबर पूरा करने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार ने अपने इस कदम को डिजिटल क्रांती के रूप में देख रही है। सरकार की इस घोषणा के बाद भामाशाह कार्ड धारकों में इसको लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें कि यह फोन सिर्फ भामाशाह कार्ड धारकों को ही वितरित होंगे।

विज्ञापन


कैसे मिलेगा फोन
इस फोन को पाने के लिए आपको अपने विधानसभा क्षेत्र में लगने वाले अटल सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आपको शुरूआत में 1095 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद जब आप फोन खरीद लेंगे तो 1000 रुपये आपके खाते में जमा कर दिए जाएंगे। भामाशाह कार्ड धारक के लिए यह फोन मात्र 95 रुपये में उपलब्ध हो जाएगा। इस फोन के साथ आपको 6 महीने की वैधता भी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 28 जीबी डेटा और 500 एसएमएस की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन


क्या है भामाशाह योजना 
राजस्थान भामाशाह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत पैसे की तरह सरकारी लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित किए जाते हैं। इस प्रकार यह भ्रष्टाचार को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं के माध्यम से जो पैसा इन लोगों को दिया जाता है वह सीधे परिवार और महिलाओं के नाम पर धन बैंक खाते में सीधे जमा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भामाशाह कार्ड क्या है?
- भामाशाह कार्ड सामान्य एटीएम कार्ड की तरह होता है।
- राज्य में बैंक अपने खाता धारकों के लिए भामाशाह कार्ड प्रदान करते हैं।
- भामाशाह योजना के तहत खुले बैंक खाते भामाशाह कार्ड के लिए पात्र हैं।
- एक बार जब भामाशाह योजना में परिवार के सभी सदस्यों का पंजीकरण हो जाता है तो इसके 2 या 3 महीने के अंदर भामाशाह कार्ड प्राप्त होता है।
- कार्ड तैयार होने पर आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक बार संदेश प्राप्त होता है।
- भामाशाह कार्ड ग्राम सेवक, पटवारी, शहरी वार्ड पर्यवेक्षक और स्थानीय ई-मित्र केंद्र आदि द्वारा वितरित होता है।
- आवेदक ने यदि भामाशाह कार्ड के लिए परिवार के सभी सदस्यों का पंजीकरण नहीं कराया है तो उसे कुछ समय का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed