फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   protest, pti, teachers, burnt the statue, jhajjar

बर्खास्त पीटीआई ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
protest, pti, teachers, burnt the statue, jhajjar
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते पीटीआई। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी 
विज्ञापन
झज्जर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बर्खास्त किए गए पीटीआई पिछले करीब 1 सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पीटीआई व डीपीई हर रोज भूख हड़ताल पर बैठने के साथ-साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बुधवार को सभी पीटीआई ने शहर में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री के पुतले की शव यात्रा भी निकाली और शहर के राव तुलाराम चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। सुबह के समय सभी पीटीआई लघु सचिवालय में धरना स्थल पर एकत्रित हुए। जहां से वे नारेबाजी करते हुए पैदल शहर की तरफ निकले। शहर में मुख्य सड़कों से प्रदर्शन करते हुए वापस राव तुलाराम चौक पर पहुंचे और यहां पर शिक्षा मंत्री के पुतले को जलाया गया। वर्ष 2010 में सरकार की तरफ से नियुक्त किए गए पीटीआई व डीपीई की भर्ती को सुप्रीम कोर्ट में अवैध ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद से हुए निरंतर नौकरी पर वापस रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed