{"_id":"58b8315f4f1c1bce1c831ff9","slug":"protest-at-jaipur-police-commissionerate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुस्साए कांग्रेसी, कमिश्नरेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुस्साए कांग्रेसी, कमिश्नरेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नरेट पर एकत्रित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था और कांग्रेसी कार्यकर्ता मदनलाल मोगरा की दिनदहाड़े हत्या के बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने गुरुवार को पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को चेतावनी पत्र सौंपा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कमिश्नरेट पहुंचे और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा कि राजधानी में आए दिन हत्या, लूट, महिलाओं के अत्याचार, डकैती और चोरी की वारदात बढ़ रही हैं।
ऐसे में पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपराधियों में डर पैदा करें, ताकि आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ सके। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज करेगी तो टकराव की स्थिति बनेगी। इसके लिए राज्य सरकार खुद जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल को चेतावनी पत्र सौंपा। कमिश्नर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।