फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Plans new housing colony in Jammu

जम्मू में नई हाउसिंग कालोनी की योजना

Mon, 14 Mar 2016 06:36 PM IST
Updated Mon, 14 Mar 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
Plans new housing colony in Jammu
Real State

लंबे समय से नई हाउसिंग कालोनी के लिए भूमि तलाश रहे जम्मू कश्मीर हाउसिंग बोर्ड ने आखिरकार जम्मू शहर से सटे इलाके में सरकारी भूमि की तलाश को अंजाम तक पहुंचा दिया है। शहर के पश्चिमी हिस्से में लगभग पांच सौ कनाल सरकारी भूमि को चिह्नित किया गया है। बोर्ड ने भूमि के लिए सरकारी मंजूरी का प्रस्ताव भेज दिया है। 

विज्ञापन


मंजूरी मिलती है तो हाउसिंग कालोनी विकसित करने की कवायद को शुरू किया जा सकता है। बोर्ड सूत्रों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड नई हाउसिंग कालोनी विकसित करने के लिए लंबे समय से सरकारी भूमि तलाश रहा था। राजस्व विभाग को इस बाबत कई मर्तबा लिखा गया, लेकिन एक स्थान पर सरकारी भूमि की पहचान और मंजूरी के लिए अनुशंसा की प्रक्रिया अधर में लटकी रही। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने हाउसिंग कालोनी के लिए भूमि तलाशने की प्रक्रिया में राजस्व विभाग की तरफ सेअसहयोग भी महसूस किया। इस मामले को लेकर शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारियों तक शिकायती पत्र लिखे जा चुके हैं। इस बीच जम्मू शहर के पश्चिमी हिस्से में लगभग पांच सौ कनाल भूमि तलाशी गई है, जिसे मंजूरी के लिए सरकार को लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड की रियासत में कुल दस विकसित कालोनियां हैं, जिनकी कुल प्लाट संख्या 550 से अधिक है। बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने नई कालोनी के प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही बोर्ड कालोनी विकसित करने की दिशा में पुख्ता कदम उठा सकेगा। पहले से विकसित कालोनियों में सुविधाएं फरहाम करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा चरणवार रूप से काम चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed