फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   petrolium dealers to be on strike on 5th july

5 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे जम्मू-कश्मीर के पेट्रोलियम डीलर

Mon, 03 Jul 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
petrolium dealers to be on strike on 5th july
प्रतीकात्मक चित्र
जम्मू-कश्मीर के पेट्रोलियम डीलर बुधवार पांच जुलाई को सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। आल जेएंडके पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एआईपीडीए के आह्वान पर यह फैसला किया। पेट्रोलियम पदार्थों की रोज बदलती कीमतों के चलते डीलरों को होने वाले नुकसान के विरोध में उन्होंने हड़ताल का फैसला लिया है। आने वाली 12 जुलाई को पेट्रोल पंपों पर खरीद और बिक्री न होने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन


आल जेएंडके पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की एक्जीक्यूटिव बॉडी की सोमवार को एसोसिएशन कार्यालय में बैठक हुई। वक्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की हर रोज बदलती कीमतों के चलते पेट्रोलियम डीलरों को हो रहे नुकसानों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कहा कि यह मुद्दा संबंधित कंपनियों के सामने भी उठाया गया था, जिन्होंने इस नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी, लेकिन अब कंपनियां इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहीं, जिस वजह से डीलर लगातार नुकसान उठाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

petrolium dealers to be on strike on 5th july
प्रतीकात्मक चित्र
उन्होंने लगातार बदल रहीं कीमतों के चलते ग्राहकों को होने वाली परेशानी का भी मसला उठाया। उनका कहना था कि एआईपीडीए की फेडरेशन ने सरकार के समक्ष डीलरों के पक्ष में पांच फीसदी कमीशन की भी मांग उठाई थी, लेकिन इसे अभी तक सरकार/कंपनियों ने स्वीकार नहीं किया है।

इसके अलावा और भी समस्याएं हैं, उनसे डीलरों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। हड़ताल से आम जनता को होने वाली दिक्कत को देखते हुए उन्होंने सरकार और पेट्रोलियम कंपनियाें से इस संबंध में जल्द कदम उठाने की बात कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed