फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   pawan insa arrested

हिंसा की साजिश का आरोपी पवन इंसां लालड़ू से गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
pawan insa arrested
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा की साजिश में शामिल मुख्य आरोपी पवन इंसां को स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने लालड़ू से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हनीप्रीत इंसां, पवन इंसां, आदित्य इंसां, मोहिंदर इंसां और दिलावर के खिलाफ हिंसा की साजिश में शामिल होने और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। इन आरोपियों के खिलाफ सितंबर में लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद से अन्य आरोपी लगातार पुलिस को चमका दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले के अन्य आरोपियों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। इसके बावजूद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से एक कदम आगे चल रहे थे। हनीप्रीत के बाद यह पंजाब से दूसरे आरोपी की गिरफ़्तारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उससे हुई पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन पंजाब के लालड़ू से ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई। हिंसा की साजिश मामले में पुलिस ने हनीप्रीत को तीन अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया था।

प्रदेश पुलिस की ओर से दंगा भड़काने वाले 43 आरोपियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हनीप्रीत का नाम सबसे उपर था, जबकि अब तक फरार चल रहे आदित्य, मोहिंदर और पवन इंसां का भी उसमें नाम शामिल था।


किसने दी थी पवन को पनाह, बड़ा सवाल
पवन इंसां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के लिए 17 अगस्त को सिरसा में हिंसा से पहले रची गई साजिश में पवन की क्या भूमिका थी। पवन इंसां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस मामले से पंजाब कनेक्शन का भी खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस की जांच इस दिशा में चल रही है कि हनीप्रीत की तरह पवन इंसां को भी तो पंजाब में किसी ने पनाह तो नहीं दे रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed