{"_id":"592fdb064f1c1b7508bdbcc7","slug":"panther-sighting-again-near-jaipur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में फिर दिखा पैंथर, भय से हुआ रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में फिर दिखा पैंथर, भय से हुआ रोड जाम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रिहायशी ईलाके घाट की गुणी में पुलिस चौकी के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह फिर पैंथर दिखा। पैंथर क्षेत्र के उपर स्थित पहाड़ी पर बैठा रहा। इसे देखकर यहां रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भय के साथ लोगों में यहां रोमांच भी दिखा। गाड़ियां सड़क पर ही छोड़कर लोग पैंथर की तस्वीर मोबाइल में कैद करने में लग गए। वहीं सूचना पर मिलने पर वन विभाग की रेस्कयू टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गौरतलब है इसी क्षेत्र में निरंतर पैंथर की मूवमेंट देखी जा रही है।
विज्ञापन
जिसने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। हालांकि यह क्षेत्र झालना वन क्षेत्र का हिस्सा है। लेकिन यह एक रिहायशी क्षेत्र भी है। विभागीय अधिकारियों में इस बात का भय है कि पैंथर का यहां लगातार दिखना इंसान और जानवर के बीच टकराव का कारण नहीं बन जाए। गौरतलब है झालाना वन क्षेत्र में वर्तमान में 15 से ज्यादा पैंथर है। जयपुर शहर में ही आने वाले इस वन क्षेत्र से पैंथर निकलकर पूर्व में भी जयपुर शहर में आते रहें है। वहीं हाल ही में राजस्थान सरकार प्रोजेक्ट लेपर्ड के तहत इस वन क्षेत्र को लेपर्ड रिजर्व के रुप में विकासित करने के लिए चिन्हित किया है। जो देश का पहला लेपर्ड रिजर्व होगा।
विज्ञापन